Mission 2024: रालोद ने कमर कसी, युवा वोटरों को साधेंगे चौधरी जयंत, इस तारीख को रवाना करेंगे संदेश रथ यात्रा
लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। भाजपा के दिग्गज नेता जहां पार्षदों को जीत का मंत्र बता रहे हैं, तो वहीं रालोद पश्चिमी यूपी के वोटरों को लुभाने की पुरजोर कोशिश में लगा है। इसके लिए खुद रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह 75 विधानसभाओं में जाकर संदेश यात्रा के माध्यम से युवाओं से संवाद करेंगे और पार्टी का प्रचार करेंगे। इसके लिए तारीख तय हो गई है।
विस्तार
राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) खेल प्रकोष्ठ की तरफ से निकाली जाने वाली चौधरी चरण सिंह संदेश रथ यात्रा का शुभारंभ 10 दिसंबर को सहारनपुर जनपद के मां शाकंभरी सिद्धपीठ से होगा। खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नीरपाल सिंह ने बताया कि यात्रा को लेकर रूट प्लान तैयार कर लिया गया है, जो सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ और गाजियाबाद होते हुए दिल्ली किसान घाट पर पहुंचकर समाप्त होगी।
10 दिसंबर को सुबह नौ बजे यात्रा का शुभारंभ मां शाकंभरी सिद्धपीठ से होगा। इसके बाद सहारनपुर हसनपुर चुंगी से सरसावा, नकुड़, गंगोह, नानौता, थानाभवन और रात्रि विश्राम शामली में होगा। 11 दिसंबर को शामली से कैराना, कांधला, बड़ौत, बामनौली, रंछाड़ और रात में पुसार पहुंचेगी।
16 दिसंबर को शुक्रताल से मोरना, भोपा, जानसठ और मीरापुर होते हुए शाम छह बजे बिजनौर पहुंचेगी। 17 दिसंबर को 12 बजे तक बिजनौर में भ्रमण और इसके बाद नहटौर से चांदपुर होते हुए अमरोहा पहुंचेगी।
18 दिसंबर को अमरोहा से गजरौला, गढ़ मुक्तेश्वर, हापुड़ और नूरपुर में रात्रि विश्राम होगा। 19 दिसंबर को नूरपुर से गुलावठी, सैदपुर, बीबी नगर, स्याना, दौलतपुर कलां पहुंचेगी।
इसके बाद 20 दिसंबर को बुलंदशहर, नोएडा, गाजियाबाद, मोदीनगर और 21-22 दिसंबर को मोदीनगर से वापस गाजियाबाद, वसुंधरा, साहिबाबाद और लोनी में पहुंचेगी। 23 दिसंबर को चौधरी चरण सिंह की जयंती पर दिल्ली किसान घाट पर यात्रा का समापन होगा।