{"_id":"6478eab65c243ab7f30874c6","slug":"accused-of-raping-girls-arrested-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-4281-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बच्चियों से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बच्चियों से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
Fri, 02 Jun 2023 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 02 Jun 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
शेरकोट थाने में पुलिस की गिरफ्त में दो मासूम बालिकाओं के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी
- बरात की चढ़त दिखाने के बहाने बालिकाओं को सुनसान जगह ले गया था आरोपी
- पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार की दरिंदगी की घटना, पुलिस टीम को सम्मानित करेंगे एसपी
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। पांच और छल साल की दो बालिकाओं से दुष्कर्म करने वाला आरोपी पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए वारदात के वक्त पहने हुए कपड़ों को भी बरामद करा दिया। चढ़त दिखाने के बहाने आरोपी दोनों बालिकाओं को सुनसान जगह पर ले गया था। उधर, मेरठ अस्पताल में उपचार के बाद दोनों बालिकाएं घर आ गई हैं।
बृहस्पतिवार को पुलिस ने शेरकोट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दुष्कर्म के आरोपी मनोज कुमार पुत्र मनीराम उर्फ मुन्नू को गिरफ्तार कर लिया। एसपी नीरज कुमार जादौन ने भी थाना शेरकोट पहुंचकर आरोपी से पूछताछ की। बता दें कि आरोपी के गांव में 27 मई काे एक युवती की बरात आई थी। शादी समारोह के बीच ही एक व्यक्ति की पांच साल की बेटी और उसके साले की छह साल की बच्ची लापता हो गई थी। इन दोनों बालिकाओं को तलाश किया गया तो घंटों बाद मिली। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया था।
मामले में दोनों ही बच्चियों से दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन टीमों का गठन किया गया। आखिरकार पुलिस ने आरोपी को पकड़कर उसका चालान कर दिया है। एसपी ने पुलिस टीमों को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना शेरकोट प्रभारी निरीक्षक किरनपाल सिह, एसआई सतेंद्र कुमार नागर, एसआई भारत सिंह और स्वाट सर्विलांस टीम से एसआई शौकत अली, रईस अहमद, अरुण कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
जिसके साथ शराब पी, उसकी बेटी पर डाली गंदी नजर
पूछताछ में साफ हुआ कि गांव में शादी के दौरान एक बालिका के पिता के साथ बैठकर आरोपी ने शराब पी थी। शराब पीने के बाद बच्ची का पिता शादी कार्यक्रम में व्यस्त हो गया। उधर मौके का फायदा उठाकर नशे की हालत में आरोपी उस व्यक्ति और उसके साले की बेटी को एक खेत में ले गया। जहां उसने एक बालिका के साथ दुष्कर्म किया था। नशा कम होने के बाद आरोपी दोनों बालिकाओं को शादी कार्यक्रम स्थल के पास छोड़कर फरार हो गया था।
एक फोन कॉल से पुलिस के रडार पर आया
पुलिस सूत्रों की मानें तो गांव में तमाम लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही थी। टैंट वाले, खाना बनाने वाले आदि समेत कइयों से पूछताछ की गई। इसी बीच गांव के ही एक युवक के पास आरोपी ने फोन कर दिया। जिसमें उसने खुद को बेकसूर बताया। बस यहीं से पुलिस के रडार पर आ गया। आरोपी दोनों ही बालिकाओं के परिवार से परिचित था और काफी मेलजोल भी रखता था।