फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Accused of murdering a newly married woman for a bullet bike and two lakh rupees

Bijnor News: बुलेट बाइक और दो लाख रुपयों के लिए नवविवाहिता की हत्या का आरोप

Mon, 18 Aug 2025 11:14 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 18 Aug 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Accused of murdering a newly married woman for a bullet bike and two lakh rupees
नगीना की नेहा का फाइल फोटो
नगीना। दो लाख रुपये व एक बुलेट बाइक की मांग पूरी न होने पर नवविवाहिता की गला घोटकर हत्या कर दी गई। मृतका की मां ने पति सहित ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

दर्ज कराई रिपोर्ट में थाना बढ़ापुर के ग्राम बासुवाला निवासी संतोष देवी ने बताया कि उसकी पुत्री नेहा की शादी करीब नौ माह पूर्व नगीना के मोहल्ला कायस्थ सराय निवासी महेंद्र के साथ हुई थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उसकी पुत्री को दहेज में दो लाख रुपये व एक बुलेट बाइक लाने के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। रविवार की शाम करीब 6:30 बजे नेहा की सास ने फोन पर उसकी तबीयत खराब होने की सूचना दी। जब वे नगीना पहुंचे तो पता लगा कि ससुराल वालों ने गला दबाकर नेहा की हत्या कर दी। सीओ डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया तहरीर के आधार पर मृतका के पति, ससुर, सास, ननद, देवर सहित ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया गया है। फॉरेंसिक जांच टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

तीन माह की गर्भवती थी नेहा
नेहा तीन माह की गर्भवती थी। उसकी मौत के साथ ही उसकी कोख में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई। मृतका की मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट में मृतका के गर्भवती होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed