{"_id":"60e0a0328ebc3ebf5713f0cd","slug":"accused-of-kidnapping-of-zip-member-sonam-chaudhary-bijnor-news-mrt5457222168","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा विधायक व जिलाध्यक्ष समेत पांच पर पंचायत सदस्य के अपहरण का आरोप, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा विधायक व जिलाध्यक्ष समेत पांच पर पंचायत सदस्य के अपहरण का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
जिपं सदस्य सोनम चौधरी के अपहरण का आरोप
बिजनौर। जिला पंचायत सदस्य सोनम चौधरी के पति ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव से पूर्व सपा विधायक मनोज पारस, जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन व दोनों के बेटों समेत पांच लोगों के खिलाफ अपहरण का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। देर शाम पुलिस ने दावा किया कि सोनम चौधरी और उनके दोनों बच्चों को बरामद कर लिया गया है। एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने कहा कि जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
शनिवार को वार्ड संख्या दो से जिला पंचायत सदस्य नजीबाबाद के हकीमपुर गांव निवासी सोनम चौधरी के पति मदनपाल सिंह ने तहरीर में आरोप लगाया कि वे 19 जून को बिजनौर आए थे। सपा विधायक मनोज पारस, उनके बेटे, जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन व उनके बेटे तथा गांव रशीदपुर गढ़ी निवासी कालू ने शस्त्रों के बल पर उनका व पत्नी सोनम चौधरी व दो बच्चों का अपहरण कर लिया और पंजाब ले गए। उनके और बच्चे के मुंह पर कपड़ा बांधकर सात-आठ दिन तक उनका उत्पीड़न किया। वह छोड़ने की विनती करता रहा तो उन्होंने कहा कि वोट डलने के बाद उन्हें छोड़ जाएगा। वह किसी तरह उनके चंगुल से भाग आया। मदनपाल सिंह ने पत्नी व बच्चों को रिहा कराकर गठबंधन प्रत्याशी का पर्चा निरस्त कराने की चुनाव आयोग से मांग की और पत्नी व बच्चों के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उधर सपा जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन ने आरोपों से इंकार करते हुए कहा कि सोनम चौधरी रालोद से चुनाव जीती हैं। उन्हें अगवा करने का कोई मतलब नहीं हैं। उन पर व अन्य लोगों पर जो आरोप लगाए जा रहे हैं वे गलत हैं।