फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Accused of getting work done on the houses of the wanted officers

चहेते अधिकारियों के घरों पर कार्य कराने का आरोप

Fri, 08 Jan 2021 11:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Accused of getting work done on the houses of the wanted officers
चहेते अधिकारियों के घरों पर कार्य कराने का आरोप
विज्ञापन

धामपुर। उत्तर प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी यूनियन के कार्यकर्ताओं ने सफाई निरीक्षक इंद्रपाल सिंह पर अपने चहेते अधिकारियों के घरों पर कार्य कराने का आरोप लगाया है। कार्यकर्ताओं ने उन पर संतोषजनक व्यवहार न करने का भी आरोप लगाते हुए पालिकाध्यक्ष से जांच कर कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने समस्याओं का निदान न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
सफाईकर्मी अध्यक्ष संजीव कुमार के नेतृत्व में सफाई कर्मचारी पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता से उनके कार्यालय में जाकर मिले। पालिकाध्यक्ष से शिकायत की कि सफाई निरीक्षक ने विरोध करने के बाद भी सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी रैन बसेरे और अपने चहेते अधिकारियों के घरों पर कार्य करने के लिए लगा रखी है, जो नियम विरुद्ध है। यह भी आरोप लगाया कि नगरपालिका सफाई विभाग की ओर से कोरोना वायरस के चलते सफाई कर्मचारियों को प्रत्येक माह सैनिटाइजर, मास्क तथा ग्लब्स देने का आदेश है, लेकिन धामपुर नगरपालिका में अगस्त, सितंबर, अक्तूबर और नवंबर में कर्मचारियों को यह सब उपलब्ध नहीं कराया गया। कर्मचारियों ने पालिकाध्यक्ष से साल 2012 से लेकर अब तक की उनकी भविष्य निधि का पैसा दिलाने की भी मांग की है। बताया कि वे कई बार अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अवगत करा चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का निदान नहीं हुआ तो आंदोलन होगा, जिसकी जिम्मेदारी नगर पालिका के अधिकारियों की होगी। पालिका अध्यक्ष राजू गुप्ता ने कर्मचारियों की समस्या को गंभीरता से लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों से बात कर समस्याओं का निदान कराने का भरोसा दिया है। पालिका अध्यक्ष मिलने वालों में यूनियन अध्यक्ष संजीव, अमित, राहुल, विजय, अजय, महेश, श्रीशचंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed