{"_id":"5ef636468ebc3e42f05540d5","slug":"accused-of-daub-in-patching-work-commotion-bijnor-news-mrt4883426169","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैचिंग कार्य में लीपापोती का आरोप, किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैचिंग कार्य में लीपापोती का आरोप, किया हंगामा
विज्ञापन

हल्दौर। गांव करनपुर गावड़ी में ग्रामीणों ने पैजनिया से चांदपुर मार्ग पर पैचिंग कार्य में लीपापोती करने व अवैध तरीके से ग्राम पंचायत का मैटेरियल प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए लेबर से जमकर हंगामा किया। लेबर पैचिंग कार्य अधूरा छोड़कर चले गए। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से करने का निर्णय लिया है।
गांव पैजनिया से चांदपुर की ओर जाने वाला मार्ग करीब 11 किलोमीटर लंबा है। यह मार्ग कई वर्षों से जर्जर अवस्था में है। इससे वाहन चालकों व राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग की ओर से उक्त मार्ग पर गड्ढा भराई कार्य कराया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार बृहस्पतिवार दोपहर गांव करनपुर गावडी में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के निर्देश पर लेबर मार्ग पर पैचिंग कार्य कर रही थी। गांव के प्राइमरी स्कूल के समीप ग्राम प्रधान रामकुमार सिंह ने गांव में सीसी रोड निर्माण के लिए बजरी व पत्थर डलवा रखे है। सुमेर सिंह, प्रवीण सिंह, सोमपाल सिंह, नितिन कुमार आदि अनेक ग्रामीणों का कहना है कि लेबर ने ठेकेदार के इशारे पर ग्राम प्रधान द्वारा डलवाई गई पंचायत निधि की बजरी व रेत को पैचिंग कार्य में इस्तेमाल करनी शुरू कर दी है। यह देख गुस्साए ग्रामीणों ने पैचिंग कार्य में ग्राम पंचायत का मैटेरियल प्रयोग करने व लीपापोती करने का आरोप लगाते हुए लेबरों से नोकझोंक की। मामले को तूल पकड़ता देख लेबर अधूरा काम छोड़ कर चले गए।