{"_id":"630e5d99c09ba55914646478","slug":"accused-of-burning-the-married-woman-case-filed-against-five-bijnor-news-mrt603146044","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को जलाकर मारने का आरोप, पांच पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता को जलाकर मारने का आरोप, पांच पर केस दर्ज
विज्ञापन
बढ़ापुर। क्षेत्र के ग्राम बेनीपुर में एक विवाहिता को जलाकर मारने का प्रयास किया गया। नगीना सीएचसी से प्राथमिक उपचार देकर झुलसी महिला को उच्च उपचार के लिए बिजनौर भेजा गया है। पुलिस ने पीड़िता के ताऊ की तहरीर पर ससुराल पक्ष के 5 लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है।
थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर गढ़ी उर्फ गढ़ी चमारान निवासी रामप्रसाद ने पुलिस में दी तहरीर में बताया कि उसकी भतीजी सलोनी की शादी करीब आठ माह पूर्व ग्राम बेनीपुर निवासी प्रद्युम्न के साथ हुई थी। शादी में सामर्थ्य अनुसार दान दहेज दिया था। दान दहेज से सलोनी का पति व उसके परिवार वाले खुश नही थे जो सलोनी का मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न कर रहे थे। आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज में कार की मांग को लेकर उसको गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देते आ रहे थे।
मंगलवार को दहेज लोभियों ने सलोनी को जान से मारने की नीयत से उसके कपड़ों पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाकर जान से मारने का प्रयास किया। झुलसी विवाहिता की चीख पुकार सुनकर पड़ोसियों ने उसको झुलसी अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगीना में भर्ती कराया जहां से उसको उच्च उपचार के लिए बिजनौर के लिए रेफर किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार तोमर ने बताया कि विवाहिता के ताऊ की ओर से विवाहिता के पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।