{"_id":"68a4d1e9cff3c456390dd9de","slug":"accusation-of-taking-money-for-passing-driving-license-test-uproar-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-157893-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: ड्राइविंग लाइसेंस के टेस्ट में पास करने पर पैसा लेने का आरोप, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: ड्राइविंग लाइसेंस के टेस्ट में पास करने पर पैसा लेने का आरोप, हंगामा
Wed, 20 Aug 2025 01:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 20 Aug 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। ड्राइविंग लाइसेंस के लिए टेस्ट लेने का जिम्मा अब निजी फर्म के पास है। उक्त फर्म के प्रत्यायन चालन प्रशिक्षण केंद्र (एडीटीसी) पर किसानों ने हंगामा कर दिया। इन्होंने टेस्ट में पास करने की एवज में पांच हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया। केंद्र से प्रबंधक और एक कर्मचारी को किसान अपनी गाड़ी से एआरटीओ कार्यालय ले गए और धरना लगा दिया। हालांकि एआरटीओ के एआरटीओ के आश्वासन पर किसान शांत हुए।
मंगलवार को इनामपुर के रहने वाले अंकुल ड्राइविंग लाइसेंस के लिए होने वाले वाहन चालन का टेस्ट देने गंज रोड स्थित प्रत्यायन चालन प्रशिक्षण केंद्र (एडीटीसी) पहुंचे। आरोप है कि वहां पर किसी कर्मचारी ने टेस्ट में पास करने की एवज में पांच हजार रुपये की डिमांड की। जिस पर अंकुल ने भाकियू के पदाधिकारियों को फोन कर दिया। भाकियू टिकैत के तमाम पदाधिकारी उक्त केंद्र पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया।
उक्त पदाधिकारी उक्त केंद्र के मैनेजर और एक कर्मचारी को अपनी गाड़ी से एआरटीओ कार्यालय लेकर पहुंच गए और धरना लगा दिया। धरना प्रदर्शन में पहुंचे जिलाध्यक्ष सुनील प्रधान ने आरोप लगाया कि उक्त केंद्र पर बिना पैसे लिए किसी को ड्राइविंग टेस्ट में पास नहीं किया जा रहा है। खैर, एआरटीओ शिव शंकर सिंह ने किसानों को शांत किया।