फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Accusation of defaming a young woman on Instagram and causing her marriage to be called off.

Bijnor News: इंस्टाग्राम पर युवती को बदनाम कर शादी तुड़वाने का आरोप

Tue, 11 Aug 2026 01:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Accusation of defaming a young woman on Instagram and causing her marriage to be called off.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नहटौर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ उसकी पुत्री को सोशल मीडिया पर बदनाम करने और उसकी तय शादी तुड़वाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी तहरीर में युवती के पिता ने बताया कि करीब तीन माह पूर्व उसकी पुत्री की शादी अमरोहा जनपद के एक गांव निवासी युवक के साथ तय हुई थी। आरोप है कि किसी व्यक्ति ने इंस्टाग्राम के एक अकाउंट के माध्यम से होने वाले दूल्हे को युवती के बारे में झूठी और आपत्तिजनक बातें बताईं। इसके बाद होने वाले ससुराल पक्ष ने शादी करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि बाद में जानकारी हुई कि गांव के ही दो युवकों ने अपने परिजनों की सहमति से उक्त इंस्टाग्राम अकाउंट को हैक कर होने वाले दूल्हे को संदेश भेजे और शादी तुड़वा दी। आरोपियों पर अकाउंट संचालक को गाली-गलौज करने तथा शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने बताया कि शादी टूटने के बाद उसकी पुत्री मानसिक रूप से परेशान है। क्षेत्राधिकारी धामपुर अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed