फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Account holders allege scam

खाता धारकों ने घोटाले का आरोप लगा किया हंगामा

Tue, 13 Jul 2021 10:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Account holders allege scam
खाता धारकों ने घोटाले का आरोप लगा किया हंगामा
विज्ञापन

शिवाला कला। फीना की किसान सेवा सहकारी समिति के मिनी बैंक के खाता धारकों ने प्रदर्शन कर वित्तीय वर्ष 2018-19 में एक करोड़ 59 लाख का घोटाले का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है। मामले में समिति के तत्कालीन एमडी पर भी आरोप लगाए। उनके विरुद्ध समिति के सभापति की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

घोटाले का पता लगने पर खाताधारकों के होश उड़े हैं। उनके बैंक में जमा अपना पैसा डूबने की चिंता सता रही है। कुछ दिन पहले खाताधारकों ने बिजनौर पहुंच कर हंगामा किया था। इस दौरान उन्हें अधिकारियों ने कुछ दिनों बाद पैसे वापस करने का आश्वासन दिया था, लेकिन उन्हें आज तक पैसा नहीं मिला। मंगलवार को बड़ी संख्या में खाताधारक किसान सहकारी समिति फीना पहुंचे और धरना प्रदर्शन कर समिति के कार्यवाहक एमडी आनंद कुमार, जिला सहकारी बैंक फीना प्रबंधक राज किशोर, एडीसीओ धामपुर शमशेर सिंह को कमरे में बंद कर बंधक बना लिया। उच्च अधिकारियों की बुलाने की मांग की, लेकिन कोई अधिकारी नहीं आया। कर्मचारियों के बंधक होने की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने पैसों का भुगतान शीघ्र कराने का आश्वासन देकर समझा-बुझाकर सभी खाताधारकों को अपने अपने घर भेजा। इस दौरान जसवंत सिंह, गंगाराम, नरेंद्र सिंह, पंकज कुमार, वीरेंद्र सिंह, संतोष देवी ,शकुंतला देवी दुलारी देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed