फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Accidents Monday

सड़क हादसों का सोमवार

Tue, 01 Dec 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 01 Dec 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
Accidents Monday
बिजनौर। दिसंबर का आखिरी सोमवार हादसों का दिन साबित हुआ। जिले में हुए विभिन्न हादसों में दो बाइक सवार और एक महिला समेत पांच की मौत हो गई, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


बिजनौर में तीन, जलीलपुर में एक की सड़क हादसे में मौत हुई, जबकि नजीबाबाद में ट्रेन की चपेट में आकर रिक्शा चालक ने दम तोड़ दिया।

थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव झलरी निवासी 60 वर्षीय रमेश सिंह सोमवार की सुबह किरतपुर क्षेत्र के गांव सिसौना में एक परिचित की आरिष्टी में शामिल होने के लिए जा रहे थे।  उनके साथ हरिद्वार निवासी रिश्तेदार रुकमेश (30) भी थे।
विज्ञापन


हाइवे पर किरतपुर की ओर मुड़ते समय उनकी बाइक सामने से आ रही रोडवेज बस की चपेट में आ गई, जिसमें दोनाें गंभीर रूप से घायल हो गए।

आरोपी चालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल भर्ती कराया, जहां रमेश को मृत घोषित कर दिया। रुकमेेश को गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा हादसा कोतवाली देहात मार्ग पर हुआ। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी मनोज तोमर (34) पुत्र कल्याण सिंह बाइक से बिजनौर आए थे। मां माया देवी भी उसके साथ थी।

कोतवाली देहात मार्ग पर वीकेआईटी कॉलेज के सामने ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित हो गई और पीछे से आ रहे डंपर की चपेट में आ गई। इसमें मनोज और उसकी मां गंभीर घायल हो गई। आरोपी चालक मौके पर ही डंपर को छोड़कर फरार हो गया।

सूचना पर पहुंचे शहर कोतवाल अजय गौतम ने घायल मां-बेटे को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। मां को हायर सेंटर रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। मां-बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया हैं। तीसरा हादसा मंडावर मार्ग पर चक्कर रोड चौराहे पर हुआ। भरत बिहार निवासी रिक्शा चालक रिडका सिंह माडर्न ऐरा पब्लिक स्कूल के बच्चों को घर छोड़ने के लिए जा रहा था।

चक्कर रोड चौराहा पार करते समय रिक्शा एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गई, जिसमें रिडका घायल हो गया। गनीमत रही कि रिक्शा में सवार एक बच्चे के हाथ में मामूली सी खरोंच हुई तथा अन्य बच्चे सकुशल बच गए। घायल रिडका को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी बच्चों को उनके परिजन अपने साथ ले गए।

चौथा हादसा चांदपुर के गांव जलीलपुर में हुआ। डीजल की दुकान करने वाले गांव निवासी ओमप्रकाश गुप्ता (66) सुबह की सैर करने घर से निकले थे।

घर लौटते वक्त जलीलपुर चौराहे पर गन्ने से भरे ट्रक की चपेट में आने पर उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इसके शोक में व्यापार मंडल ने बाजार बंद रखा गया। पड़ोसी होने के कारण एसपीएस पब्लिक स्कूल में भी दुखद घटना पर शोक जताते हुए अवकाश कर दिया।

उधर, मंडावली क्षेत्र के गांव मीरमपुर बेगा के निकट  रोडवेज बस ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में जालपुर निवासी मोहित और सैफाबाद निवासी चेतराम घायल हो गए। दोनों को नर्सिंग होम में उपचार दिलाया गया। पुलिस ने रोडवेज चालक को हिरासत में ले लिया।


ट्रेन की चपेट में युवक आया
नजीबाबाद/मंडावली। पुकार टाकीज के निकट सोमवार को कोटद्वार पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से एक रिक्शा चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त मोहल्ला रम्पुरा निवासी हकीमुल्ला के पुत्र जीशान (30) के रूप में हुई। सूचना पर पहुंचे परिजन बिना कानूनी कार्रवाई के शव साथ ले गए। परिवार में कोहराम मचा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed