फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   ABVP burnt effigies of Gandhi

एबीवीपी ने फूंका राहुल का पुतला

Sun, 31 Jan 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 31 Jan 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
ABVP burnt effigies of Gandhi
बिजनौर/धामपुर। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने हैदराबाद विश्वविद्यालय के छात्र रोहित वेमुला की मौत पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी का पुतला फूंका। सदस्यों ने राहुल गांधी पर छात्रों की भावनाओं को आहत करने और शैक्षिक माहौल खराब करने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन


प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अंकित कुमार के नेतृत्व में विद्यार्थी वर्धमान कॉलेज के गेट पर एकत्र हुए और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की।

कहा कि रोहित वेमुला दलित नहीं बल्कि ओबीसी वर्ग से था। राहुल गांधी पर रोहित वेमुला को दलित बताकर दलितों की भावनाओं से खेलने और शैक्षिक माहौल खराब करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


सदस्यों ने रोहित वेमुला की मौत के मामले में साथियों से भी पूछताछ करने की मांग करते हुए राहुल गांधी का पुतला फूंका। इस दौरान तहसील संयोजक शुभम चौधरी, नगर मंत्री रजत, सुवेक गौतम, कुणाल चौधरी, मुकुल, सिद्धार्थ लांबा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


धामपुर में एबीवीपी ने हैदराबाद विवि के शोध विद्यार्थी रोहित वेमुला की मौत पर की जा रही राजनीति की निंदा करते हुए राहुल गांधी का पुतला फूंका। रविवार को संगठन ने डाकघर के पास सभा कर आरोप लगाया कि कांग्रेस जातिवाद की राजनीति कर रही है।

कांग्रेस दलितों की भावनाओं से खिलवाड़ कर रही है। जिसके खिलाफ नगर के एबीवीपी संगठन के पदाधिकारियों में आक्रोश है। मौके पर सौरभ जोशी, तपिश शर्मा, शिवम गोस्वामी, अमन पुष्पक, विनय चौहान, उदित वाल्मीकि, अतुल सैनी रहे।

नगीना में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने हैदराबाद में स्टूडेंट रोहित की आत्महत्या पर राजनीति करने का आरोप राहुल गांधी व कांग्रेस पर लगाते हुए पुतला फूंककर जोरदार नारेबाजी की।


परिषद के जिला संयोजक देव चौधरी प्रदेश कार्य समिति सदस्य सचिन चौधरी नगर मंत्री सुभाष पंवार, कॉलेज अध्यक्ष असीम चौधरी के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति के पास पहुंचे और जोरदार नारेबाजी की। नेताओं ने राहुल गांधी से अपनी राजनीति को कॉलेज कैंपस से अलग रखनेे की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed