फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Absconding warrants issued for Ashok Kataria, Kavita Chowdhary and Veer Singh

Bijnor News: अशोक कटारिया, कविता चौधरी और वीर सिंह के फरारी वारंट जारी

Sat, 14 Jan 2023 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 14 Jan 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Absconding warrants issued for Ashok Kataria, Kavita Chowdhary and Veer Singh
अशोक कटारिया
- फरारी वारंट जारी करते हुए कोर्ट ने शुरू की कुर्की प्रक्रिया
विज्ञापन

- भड़काऊ भाषण देकर धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
-
- तीन सितंबर 2021 को गांव अथाई में भड़काऊ भाषण देने का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। एसीजेएम अभिनव यादव ने भड़काऊ भाषण देने के मामले में पूर्व मंत्री अशोक कटारिया समेत तीन के फरारी वारंट जारी करते हुए कुर्की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

थाना चांदपुर में दरोगा ईशेंद्र सिंह ने तीन सितंबर 2012 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसे सूचना मिली थी कि ग्राम अथाई में कुछ भाजपा नेता कुछ लोगों की गिरफ्तारी के विरोध में मुस्लिम समुदाय के खिलाफ भाषण दे रहे हैं। इस सूचना पर दरोगा वहां पहुंचे तो उन्होंने पाया कि भाजपा नेता कविता चौधरी का भाषण चल रहा था। भाषण रुकवाते हुए अनुमति पत्र मांगा और सभा बंद करने को कहा तो सभा बंद नहीं की गई। भाजपा के पूर्व मंत्री अशोक कटारिया, शिवसेना के प्रदेश अध्यक्ष वीर सिंह ने मुस्लिम समुदाय के खिलाफ भाषण दिया। उस क्षेत्र में धारा 144 लागू थी, जिसका उल्लंघन किया। इस मामले में धारा 188 व 153 के तहत कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया गया। काफी समय से आरोपी उपस्थित नहीं हो रहे थे। जिस पर कोर्ट ने वारंट जारी किए थे। इसके बाद भी आरोपी कोर्ट में नहीं आए। इस पर कड़ी कार्रवाई करते हुए कोर्ट ने फरारी वारंट जारी करते हुए कुर्की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सुनवाई की तिथि 19 जनवरी तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed