फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Abhishek won gold medal in Moscow

अभिषेक आर्य ने मास्को में जीता गोल्ड मेडल

Wed, 18 Dec 2019 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Abhishek won gold medal in Moscow
बिजनौर। युवा वेटलिफ्टर अभिषेक आर्य ने मास्को में आयोजित इंटर नेशनल पावर लिफ्टिंग वर्ड कप प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीत कर तिरंगा फहराया। उन्होंने यह उपलब्धि 570 किलोग्राम भार उठा कर हासिल की। जिले का नाम रोशन करने वाले अभिषेक आर्य की उपलिब्ध से परिजनों में खुशी की लहर है तथा गांव के युवा भी गदगद हैं।
विज्ञापन

गांव मुकीमपुरधारू उर्फ धारूवाला के चौधरी गजराम सिंह गाजियाबाद में आरक्षी हैं। उनके पुत्र अभिषेक आर्य ने 14 दिसंबर को रूस के मास्को में आयोजित इंटरनेशनल पावर लिफ्टिंग वर्ल्ड कप प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। अभिषेक आर्य के मुताबिक इस प्रतियोगिता में 39 देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में अभिषेक ने 570 किलोग्राम भार उठा कर गोल्ड मेडल जीत कर तिरंगा फहराया। प्रतियोगिता में अभिषेक आर्य ने डेड लिफ्ट में 270 किलो, बैंच प्रेस में 110 किलो तथा स्क्वायट में 270 किलो वजन उठाया। प्रतियोगिता में कुल 570 किलोग्राम वजन उठा कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। अभिषेक ने गोल्ड मेडल जीतने का श्रेय अपने माता-पिता के साथ अपने कोच नोयडा निवासी दलजीत सिंह को दिया है। अभिषेक ने बताया कि कोच दलजीत सिंह ने समय समय पर उनका मार्गदर्शन किया है। अभिषेक आर्य फिलहाल मेरठ के महावीर कॉलेज ऑफ लॉ से एलएलबी की डिग्री प्राप्त करने के उपरांत नोयडा में एक कंपनी में एकाउंटेंट के पद पर तैनात हैं तथा नोयडा में ही कोच दलजीत सिंह की देखरेख में वेटलिफ्टिंग की तैयारी करते रहते हैं। अभिषेक आर्य की इस उपलब्धि से गांव धारूवाला में उनके परिजन भी खुश हैं। अभिषेक के चाचा पवन कुमार ने बताया कि अभिषेक का बचपन से ही खेलों की तरफ उसका रुझान रहा है। गांव के युवाओं के लिए भी वह मिसाल बने हैं। शिक्षक अवधेश कुमार ने बताया कि अभिषेक की इस उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं में भी नई जाग्रति आएगी।
विज्ञापन

अभिषेक ने दिल्ली स्टेट में जीता था गोल्ड
अभिषेक आर्य पिछले कई वर्षों से वेटलिफ्टिंग के क्षेत्र में कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वह वर्ष 2018 में दिल्ली स्टेट में दिल्ली के शास्त्री नगर में आयोजित वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीत कर सुर्खियों में आए थे। उनके कोच ने भी साथ में कड़ी मेहनत कराई तथा वर्ष 2018 में ही गाजियाबाद में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता था। अभिषेक आर्य की देश के लिए और भी कई पदक जीतने की तमन्ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed