फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Abhinav and Bhumika Tej top in sprint race

Bijnor News: फर्राटा दौड़ में अभिनव व भूमिका तेज अव्वल

Sun, 15 Feb 2026 01:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Abhinav and Bhumika Tej top in sprint race
बिजनौर के नेहरू स्टेडियम में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से पीएम श्री विद्यालयों की क्रीड़ा प्रतिय
बिजनौर। बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में शनिवार को नेहरू स्टेडियम में पीएम श्री विद्यालयों की क्रीड़ा प्रतियोगिताएं हुई। प्राथमिक बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में अभिनव प्रथम, शाद द्वितीय स्थान पर रहे। 50 मीटर बालिका वर्ग में भूमिका प्रथम, विद्या द्वितीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के प्रारंभ में पीएम श्री विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया। तांडव नृत्य व अनेक देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुत नृत्य नाटिकाएं आकर्षण का केंद्र रहीं। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में छात्रों ने अपने जौहर दिखाए। सभी प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को बीएसए सचिन कसाना, डीसी इंजीनियर अनुज कुमार शर्मा, जिला व्यायाम शिक्षक अरविंद अहलावत, शिक्षक नेता गुलशन गुप्ता ने मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन गुलशन गुप्ता व शमीम अहमद ने किया। प्रतियोगिता में जिला व्यायाम शिक्षिका कविता चौधरी, तरनजीत कौर, वंदना चौहान, आसमा सचदेवा, अमित कुमार बालियान, आशीष कुमार, संजीव कुमार, ज्ञान सिंह, विपिन कुमार, प्रिया सिंह, आकाशदीप गुप्ता, मनीषा त्यागी, सनी चौहान, रजत कुमार रस्तोगी आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन


यह रहा प्रतियोगिता का परिणाम
खो-खो के जूनियर बालक वर्ग में नवादा टीम प्रथम, छजुपुरा द्वितीय स्थान पर रही। बालिका वर्ग में नवादा प्रथमा व बूढ़ावाला टीम ने द्वितीय स्थान पाया। कबड्डी जूनियर बालिका वर्ग में कंपोजिट विद्यालय धर्मनगरी प्रथम, बूढ़ावाला द्वितीय स्थान पर रहा। जूनियर बालक वर्ग में तीगरी, नारायण खेड़ी क्रमश से प्रथम, द्वितीय रहे। प्राथमिक स्तर के बालक वर्ग में अकबरपुर तीगरी प्रथम स्थान पर जबकि इब्राहिमपुर साधो द्वितीय स्थान पर रहे। चित्रकला प्रतियोगिता में तरीकमपुर रूपचंद की अक्शा प्रथम बूढ़ावाला की पायल द्वितीय स्थान पर रहीं। सुलेख प्रतियोगिता में बूढ़ावाला की स्मृति प्रथम, तरीकमपुर रूपचंद की गुलअफशा द्वितीय स्थान पर रहीं। प्राथमिक बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में अभिनव प्रथम स्थान पर शाद द्वितीय स्थान पर रहे। 50 मीटर बालिका वर्ग में भूमिका प्रथम, विद्या द्वितीय स्थान पर रहे। 100 मीटर प्राथमिक बालक वर्ग में हर्षित, जूनियर वर्ग 100 मीटर बालक वर्ग में शारिक, बालिका वर्ग में शगुन प्रथम स्थान पर रहे। गोला फेंक में सादिक प्रथम व हिमांशु द्वितीय स्थान पर रहे। बालक वर्ग की लंबी कूद में सादिक प्रथम, तुषार द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed