फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Aarti of Ganga on arrival of Yatra

यात्रा के पहुंचने पर गंगा की हुई आरती

Fri, 26 Feb 2021 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Aarti of Ganga on arrival of Yatra
बिजनौर में गंगा बैराज पर आरती करते गंगे च यमुने प्रकृति संरक्षण यात्रा सदस्य - फोटो : BIJNOR
यात्रा के पहुंचने पर गंगा की हुई आरती
विज्ञापन

बिजनौर। गंगे च यमुने प्रकृति संरक्षण यात्रा का बिजनौर पहुंचने पर गंगा बैराज घाट पर स्वागत किया गया। इस दौरान जल, जंगल, जमीन, पानी बचाओ, पॉलिथीन हटाओ, पेड़ लगाओ आदि अनेक संदेश देता कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस मौके पर स्वामी प्रमोद चैतन्यपुरी जी के नेतृत्व में गंगा आरती की गई।

बृहस्पतिवार को शुकतीर्थ पौराणिक नगरी से पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक और प्रेरित करने के लिए गंगे च यमुने प्रकृति संरक्षण यात्रा का शुभारंभ किया गया। यात्रा बैराज घाट पर पहुंची, जहां स्वागत किया। दस जिलों में गंगा और यमुना के किनारे बसे कस्बों और गांवों से गुजरने वाली इस यात्रा के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस यात्रा के साथ ही शिक्षण संस्थाओं, धार्मिक संस्थाओं, स्वयंसेवी संगठनों और नारी शक्ति आदि के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक पर्यावरण संरक्षण का महत्व और संदेश पहुंचाया जाएगा। यात्रा का समापन 17 मार्च को नरौरा में होगा। यात्रा के शुभारंभ पर प्रमुख संत-महात्मा, नारी शक्ति, पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के राष्ट्रीय संयोजक गोपाल आर्य, राष्ट्रीय सह संयोजक राकेश जैन जी, मेरठ प्रांत के संयोजक रामअवतार, यात्रा के सह प्रमुख बिजेन्द्र शर्मा, यात्रा आयोजन समिति के प्रमुख डा. संजय गुप्ता, यात्रा संचालन समिति के प्रमुख मयंक अग्रवाल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed