फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Aaqib tore his passport and Aadhaar, abused the police.

Bijnor News: आकिब ने फाड़ा पासपोर्ट-आधार, पुलिस को दी गाली

Sun, 26 Apr 2026 01:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Aaqib tore his passport and Aadhaar, abused the police.
बिजनौर। देश विरोधी गतिविधियों में शामिल संदिग्धों की ताबड़तोड़ गिरफ्तारी होने पर सऊदी अरब में बैठा आकिब बौखला गया है। उसने सोशल मीडिया पर लाइव आकर भारतीय पासपोर्ट और आधार कार्ड फाड़ डाला और पुलिस को गालियां दीं।
विज्ञापन

शुक्रवार को बिजनौर की नजीबाबाद पुलिस ने आकिब के संपर्क में रहने वाले जीजा-साले को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। अब तक छह संदिग्धों को बिजनौर पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं मेरठ के गांव सठला निवासी आकिब और बिजनौर के गांव इनापमुरा निवासी आजाद का लुक आउट नोटिस जारी है। ये दोनों आरोपी भारत की धरती पर कदम रखते ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को दो और गिरफ्तारी होने के बाद आकिब फिर से लाइव आया, जिसकी वीडियो वायरल हो रही है। वीडियो में आकिब बोल रहा है, तुम्हारे देश का ये रहा आधार कार्ड, ये रहा पासपोर्ट और पासपोर्ट तथा आधार कार्ड को फाड़ देता है। फिर कहता है कि जहां आतंकी बनाया जाता हो, नहीं आना ऐसे देश में...। पासपोर्ट और आधार कार्ड के टुकड़े टुकड़े करने के बाद आकिब पुलिस को गाली देने लगता है। बता दें कि इससे पहले भी आकिब कई बार लाइव आकर भड़ास निकाल चुका है। हर बार वह गिरगिट की तरह रंग बदलता रहा है।क
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed