{"_id":"5a5a47644f1c1b64428b4ad8","slug":"aap-blow-the-effigy-of-fdi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप ने एफडीआई का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप ने एफडीआई का पुतला फूंका
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
Updated Sat, 13 Jan 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में एफडीआई का पुतला फूंकते आप कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में रिटेल क्षेत्र में एक सौ प्रतिशत एफडीआई लागू करने के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए एफडीआई का पुतला फूंका। केंद्र सरकार से इस एफडीआई को वापस लेने की मांग की गई।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के नेता नगर पालिका चौक पर एकत्र हुए ओर एफडीआई के विरोध में नारेबाजी की। प्रदेश प्रवक्ता विनीत शर्मा ने कहा कि यूपीए सरकार में 49 प्रतिशत एफडीआई का विरोध करने वाली भाजपा अब शत प्रतिशत एफडीआई लागू कर रही है। मेक इन इंडिया का नारा देने वाली मोदी सरकार विदेशी ब्रांड्स को देश में जड़ जमाने का पूरा मौका दे रही है। सरकार के इस फैसले से छोटे व्यापारियों का विदेशी कंपनियों के सामने ठहरना मुश्किल हो जाएगा। कहा कि देश में रिटेल कारोबार से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से 25 करोड़ लोग जुड़े हैं। एफडीआई लागू होने से इनका अस्तित्व संकट में आ जाएगा। नारेबाजी करते हुए एफडीआई का पुतला फूंका। इस दौरान जिला महासचिव अनुपम वर्मा, सौरव शर्मा, आबिद अख्तर बेग, मोहम्मद फसीउद्दीन, मोहम्मद जाहिर, मोहम्मद तारिक, विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।
आप का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
अफजलगढ़। आप कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कोतवाली के बाहर एफडीआई मामले को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने जसपुर तिराहे पर केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली का पुतला फूंकने का प्रयास किया तो पुलिस ने उन्हें पुतला नहीं फूंकने दिया। बाद में प्रदर्शनकारियों ने थाने पहुंचकर सीओ को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
शनिवार को आप के जिलाध्यक्ष निर्मल मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ता जसपुर तिराहे पर एकत्र हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि एफडीआई पर केंद्र सरकार के फैसले से आम आदमी का नुकसान होगा। जुलूस की शक्ल में कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सीओ सुशील कुमार को सौंपा। कहा कि देश में रिटेल कारोबार से करीब पांच करोड़ लोग जुड़े हैं। अप्रत्यक्ष तौर पर 20 करोड़ लोगों का जीवन इससे चल रहा है। ऐसे में रिटेल एफडीआई के चलते देश के छोटे छोटे ब्रांड का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा। अगर केंद्र सरकार फैसला वापस नहीं लेती है, तो देश भर में आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान हुकुम चंद , नेहुल मेहरा, रिंकू, अमित, संदीप, कल्लू, गोलू, शिवम, ऐतमाम, प्रांजल मिश्रा, सनी, गजेंद्र सिंह, विपिन, हरिश्चंद्र आदि मौजूद रहे।
वित्त मंत्री का पुतला फूंका
शेरकोट। आप कार्यकर्ताओं ने शनिवार को केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और एफडीआई के विरोध में केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली का पुतला फूंका। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसओ शिशुपाल शर्मा को सौंपा।
पार्टी के जिलाध्यक्ष निर्मल मिश्रा ने कहा कि यूपीए सरकार के समय में एफडीआई का विरोध करने वाली भाजपा सरकार आज इसे पूरी तरह से लागू करने पर आमादा है। कल तक यूपीए सरकार पर आरोप लगाने वाली भाजपा आज स्वयं विदेशी कंपनियों के लिए काम कर रही है। भारत में विदेशी कंपनियों के आने से छोटे-छोटे व्यापारी बेरोजगार हो जाएंगे। इस दौरान सरदार ख्वाजा, आरिफ ख्वाजा, रियासत, सलीम, असलम, फरमान, आफाक, हरिशचंद्र, रिंकू, अमित कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन