फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A youth who reached home in a drunken state committed suicide by consuming poison after being scolded by his family

Bijnor News: नशे की हालत में घर पहुंचे युवक ने परिजनों के डांटने पर जहर खाकर दी जान

Thu, 05 Jun 2025 11:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 05 Jun 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
A youth who reached home in a drunken state committed suicide by consuming poison after being scolded by his family
मृतक युवक कमल का फाइल फोटो । स्रोत परिजन
शेरकोट। मोहल्ला नायक सराय में 24 वर्षीय युवक कमल ने परिजनों की डांट से नाराज होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक युवक के परिजनों ने बताया कि कमल नशे का आदी था। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद घर नशे की हालत में आया था। जिस पर परिजनों ने उसे डांट दिया था। इसी बात से नाराज होकर कमल ने विषैला पदार्थ खा लिया। बेहोशी की हालत में परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया। धामपुर में उपचार के दौरान कमल की मौत हो गई। इस दौरान अस्पताल संचालक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अफजलगढ़ पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश सोलंकी का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है सबको पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है मामले की जांच कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed