फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A young man was shot dead in the jungle of Asgarpur

Bijnor News: असगरपुर के जंगल में युवक की गोली मारकर हत्या

Mon, 28 Apr 2025 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 28 Apr 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
A young man was shot dead in the jungle of Asgarpur
किरतपुर क्षेत्र के गांव बुडगरी के जंगल में हत्या के बाद जांच करती पुलिस संवाद
किरतपुर (बिजनौर)। गांव बुड़गरी असगरपुर के जंगल में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। आस पास में काम करने वाले लोग यही देख पाए कि एक बाइक पर तीन युवक आए थे, इसी बीच गोली चली और लौटते हुए बाइक पर सिर्फ दो युवक ही नजर आए।
विज्ञापन

सोमवार की शाम किरतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव बुडगरी और असगरपुर के बीच जंगल में 22 साल के एक युवक का रक्तरंजित शव पड़ा मिला। पास के ही पवन के खेत में काम कर रहे मजदूर ने बताया कि सिल्वर रंग की स्पलेंडर बाइक पर तीन युवक जंगल में आते देखे गए थे। कुछ ही देर में गोली चलने की आवाज सुनाई दी। सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो रक्तरंजित शव पड़ा हुआ था।
विज्ञापन

बताया गया कि वापसी में बाइक पर दो युवक ही जाते दिखाई दिए। ऐसे में अनुमान लगाया गया कि उक्त दोनों बाइक सवार युवकों ने तीसरे साथी की गोली मारकर हत्या की है। सूचना मिलने पर किरतपुर पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही एसपी अभिषेक झा, एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी, सीओ नितेश कुमार और किरतपुर कोतवाल वीरेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने मौका मुआयना करते हुए जानकारी जुटाई। पुलिस ने बताया कि युवक की कमर के ऊपरी हिस्से में गोली का निशान था, यह साफ नहीं हो पाया कि गोली पीठ में मारी गई है या फिर छाती में।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के पास पहचान का कोई भी सामान या मोबाइल फोन भी नहीं मिल पाया। एसपी अभिषेक झा ने बताया कि जंगल में एक युवक का शव मिला है, जिसकी गोली मारकर हत्या किए जाने की आशंका है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed