{"_id":"5f172d358ebc3e9fec57e604","slug":"a-young-man-was-killed-with-a-sharp-weapon-bijnor-news-mrt4923786170","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की धारदार हथियार से गोदकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की धारदार हथियार से गोदकर हत्या
विज्ञापन
युवक की धारदार हथियार से गोदकर हत्या
किरतपुर। क्षेत्र में स्थित आम के बाग में एक युवक की धारदार हथियार से गोदकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। लाश के पास मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान शारिक पुत्र शमीम निवासी मोहल्ला भाटान बिजनौर के रूप में हुई है। युवक के पिता ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।
मोहल्ला अफगानान के पास स्थित आम के बाग में मंगलवार सुबह करीब छह बजे श्रमिक खेतों में मजदूरी के लिए बाग से गुजर रहे थे। बाग में एक चारपाई पर एक युवक का रक्तरंजित शव पड़ा हुआ था। धारदार हथियार से गोदकर युवक की हत्या की गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ नजीबाबाद प्रवीण कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। युवक के माथे पर दो गहरे घाव थे। उसके आसपास बीड़ी, माचिस, लाइटर और दस रुपये का एक नोट तथा उसका आधार कार्ड मिला। आधार कार्ड पर शारिक पुत्र शमीम निवासी मोहल्ला भाटान, जिला बिजनौर लिखा था। पुलिस ने छानबीन की तो युवक बिजनौर का ही निकला। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार का कहना है कि मृतक के बारे में जांच की जा रही है और जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शारिक आपराधिक प्रवृत्ति का युवक था। शहर थाना कोतवाली बिजनौर में शारिक उर्फ सेठ्ठी के नाम से उस पर कई मुकदमे दर्ज हैं। हाल ही में वह एनडीपीएस एक्ट के एक मुकदमे में जमानत पर रिहा हुआ था।