फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A young man was injured by shrapnel in the firing.

Bijnor News: फायरिंग में छर्रे लगने से एक युवक घायल

Tue, 22 Sep 2026 02:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
A young man was injured by shrapnel in the firing.
किरतपुर। सोमवार दोपहर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सामने बुलेट बाइक सवार तीन युवकों ने वहां खड़े दो युवकों पर फायरिंग कर दी। गांव शाहपुर रतन निवासी केशव हाथ में छर्रे लगने से घायल हो गया। कुछ छर्रे पास में खड़ी एक कार के शीशे में भी लगे। घटना के बाद हमलावर मौके से भाग गए। सोमवार दोपहर गांव शाहपुर रतन निवासी केशव पुत्र राजेंद्र अपने एक मित्र के साथ स्टेट बैंक के सामने खड़ा था। इसी दौरान नजीबाबाद रोड की ओर से बुलेट बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे। बाइक रोकने के बाद युवकों ने बैंक के सामने खड़े दोनों युवकों को निशाना बनाकर फायरिंग कर दी। गोली चलने पर दोनों युवकों ने बचने का प्रयास किया लेकिन केशव के हाथ में छर्रे लग गए। कुछ छर्रे सड़क पर काम कर रहे ठेकेदार की पास में खड़ी कार के शीशे में भी लगे। अचानक फायरिंग से आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घटना के बाद बाइक सवार तीनों युवक मौके से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल केशव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पुलिस ने हमलावरों की पहचान के लिए बैंक और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। सीओ सुनील कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed