फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A young man fell from a swing at an exhibition and was seriously injured, and was admitted to AIIMS.

Bijnor News: प्रदर्शनी में झूले से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल, एम्स में भर्ती

Wed, 08 Apr 2026 12:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
A young man fell from a swing at an exhibition and was seriously injured, and was admitted to AIIMS.
नजीबाबाद/जलालाबाद। नगर में चल रही प्रदर्शनी में झूले से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

नगर के धर्मकांटा चौराहा क्षेत्र पर चल रही प्रदर्शनी में सोमवार देर रात जलालाबाद के मोहल्ला राईयान निवासी रिक्शा चालक 28 वर्षीय अजीम अपने साथियों के साथ झूला झूल रहा था। इस दौरान झूले से गिरकर झूले के मशीन में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। नगर में धर्मकांटा तिराहा और हर्सवाड़ा क्षेत्र में प्रदशर्नी चल रहीं हैं। सुरक्षा की दृष्टि से मानकों की अवहेलना के प्रदर्शनी आयोजकों पर आरोप है। मार्च के दूसरे पखवाड़े में शुरू हुई प्रदर्शनी में अब तक कई विवाद हो चुके हैं। एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर नायब तहसीलदार अमित कुमार ने मंगलवार को धर्मकांटा प्रदर्शनी पहुंचकर प्रदर्शनी आयोजकों पर सुरक्षा तथा अन्य मानकों के प्रति उदासीनता संबंधी आरोपों की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed