फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A young man died due to collision with a dumper

Bijnor News: डंपर की टक्कर से युवक की मौत

Sun, 09 Feb 2025 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 09 Feb 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
A young man died due to collision with a dumper
मृतक ​नितिन कश्यप का फाइल फोटो - फोटो : mathura
कालागढ़। पुराना कालागढ़ निवासी 23 वर्षीय नितिन कश्यप को डंपर ने टक्कर मार दी। जिसमें उसकी मौत हो गई। मृतक के परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन


पुराना कालागढ़ निवासी बिजेन्द्र सिंह ने बताया कि उसका 23 वर्षीय पुत्र नितिन कश्यप भिक्कावाला में शुक्रवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे फड पर मौजूद था। वहां खनन सामग्री लेकर आ रहे डंपर ने उसके पुत्र को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके से चालक भाग निकला। नितिन को काशीपुर के निजी अस्पताल ले गए। हालत अधिक गंभीर होने पर उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। जहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने नितिन को मृत घोषित कर दिया। जवान बेटे की मौत पर सभी बिलख पड़े। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने वाहन के अज्ञात चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed