फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A woman died and six were injured in a bloody clash between two sides

Bijnor News: दो पक्ष में खूनी संघर्ष में महिला की मौत, छह घायल

Wed, 23 Apr 2025 01:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
A woman died and six were injured in a bloody clash between two sides
दो पक्ष में खूनी संघर्ष में महिला की मौत, छह घायल नहटौर (बिजनौर)। गांव पुट्ठी पुट्ठा में दो पक्षों में संघर्ष हो गया। जिसमें दोनों पक्षों के तीन महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए। वहीं एक वृद्धा की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार ईंट से वार करके बुजुर्ग महिला की हत्या की गई है
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव पुट्ठी पुट्ठा में किसी बात को लेकर अंकुर तथा बिजेन्द्र पक्ष में गाली-गलौज हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से लाठी-डंडे चले तथा पथराव हुआ। विवाद में एक पक्ष के रामरती (75) पत्नी होशियार सिंह, अंकुश (30) पुत्र होशियार, रीता (26) पुत्र अंकुश, प्रियंका (20) पत्नी जय सिंह तथा दूसरे पक्ष के सुनिल (55), विजेन्द्र (45) पुत्र खेम सिंह, पिंकी (45) पत्नी विजेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां रामरती को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, सभी घायलों की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रैफर कर दिया। पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सर्वम सिंह ने भी सीएचसी पहुंचकर घटना के विषय में जानकारी ली। उन्होंने स्थानीय पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया दोनों पक्ष में पुराने किसी विवाद की बात सामने नहीं आई। और अधिक जानकारी जुटाई जा रही है। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन



पुलिस ने बताया कि दोनों ही पक्षों की एक दूसरे से मकानों की छत मिली हुई है। अपने-अपने मकान की छत पर मौजूद महिलाओं में शुरुआत में विवाद हुआ था इसके बाद दोनों पक्ष भिड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed