फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A woman died after being buried under the debris of the roof of a house that collapsed during the rains her de

यूपी में उफान पर कई नदियां: बारिश में गिरी मकान की छत के मलबे में दबकर महिला की मौत, 24 घंटे बाद मिला शव

Tue, 09 Jul 2024 09:32 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मंडावर/अफजलगढ़/रेहड़/बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडावर/अफजलगढ़/रेहड़/बिजनौर Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 09 Jul 2024 09:32 PM IST
सार

मंडावर के मोहल्ला फरासटोली निवासी शबरा 60 वर्ष पत्नी रियाजूदिन सोमवार की सुबह से घर से लापता थी। जिसे इधर उधर तलाश किया गया। मंगलवार को परिवार वालों ने घर के पास लगे सीसी टीवी कैमरे खंगाले। जिसमें महिला पास के ही एक मकान में जाते हुए दिखाई दे रही है।

विज्ञापन
A woman died after being buried under the debris of the roof of a house that collapsed during the rains her de
घर की छत गिरने से महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बारिश थम चुकी है, गंगा और मालन का जलस्तर गिरावट की ओर है। मगर आफत अब तक बनी है। बारिश की वजह से गिरे एक मकान की छत गिरने से मलबे में दबकर एक महिला की मौत हो गई। 24 घंटे बाद महिला के शव को तलाशा जा सका। उधर धारा, बनैली और फीका नदी में डैम से पानी छोड़े जाने की वजह से उफान है। वहीं चरने गए 10 पशुओं की मौत पीली बांध की दलदल में फंसने हो गई। खादर इलाकों में चारे का संकट गहराया हुआ है। इससे पशुपालक परेशान हैं।  

विज्ञापन

 

मंडावर के मोहल्ला फरासटोली निवासी शबरा 60 वर्ष पत्नी रियाजूदिन सोमवार की सुबह से घर से लापता थी। जिसे इधर उधर तलाश किया गया। मंगलवार को परिवार वालों ने घर के पास लगे सीसी टीवी कैमरे खंगाले। जिसमें महिला पास के ही एक मकान में जाते हुए दिखाई दे रही है। जोकि वापस नहीं लौटी। परिवार वालों ने उस मकान में जाकर देखा तो महिला का शव मकान की रसोई के अंदर मलवे में दबा पड़ा मिला। जिसकी छत बारिश की वजह से गिरी थी। बताया गया कि उक्त मकान उनके पड़ोसी ईजाज का है। जोकि काफी समय से परिवार के साथ दिल्ली में रहता है। उक्त मकान की देखरेख की जिम्मेदारी मृतक महिला के परिवार को दे रखी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार की सुबह शाबरा उक्त बंद मकान का ताला खोल कर रसोई में रखी मच्छरदानी उठाने गई थी। इसी दौरान बारिश के कारण रसोई की छत भरभरा कर शाबरा के ऊपर गिर गई। जिसमे शाबरा की मौत हो गई। परिजनों ने बिना कार्रवाई शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया। 

विज्ञापन

नदियों के पास नहीं जाने की दी जा रही हिदायत
अफजलगढ़ क्षेत्र की धारा, बनैली, फीका और रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। प्रशासन की ओर से क्षेत्रवासियों को नदी क्षेत्र की ओर न जाने की अपील की जा रही है। मगर मजबूरी में लोग अपनी जान जोखिम में डालकर पशुओ के लिए चारा काटने ओर नदी क्षेत्र की ओर पशुओं को चराने ले जा रहें हैं। 

उधर गांव लालपुरी निवासी वनगूजर इब्राहिम, मुस्तफा व मुमताज रविवार की दोपहर अपने पशुओं को पीलीडैम में चराने ले गए थे। इसी बीच पीलीडैम में धारा व बनैली नदी का पानी तेज गति से आ गया। अचानक पानी आने से सैकड़ो पशु डैम में ही फंस गए। इनमें से काफी पशुओं को कड़ी मशक्कत कर बाहर निकाल लिया। लेकिन इसके बावजूद करीब 10 से अधिक पशु डैम की दलदल में फंसकर मर गए और उनकी मौत हो गई। 

सिचाई विभाग के जेई भानू प्रताप सिंह का कहना हैं कि मामला उनकी जानकारी में आया हैं। डैम क्षेत्र में कोई हादसा ना हो इसके लिए उधर आने- जाने पर रोक हैं। हालांकि बिजनौर बैराज पर गंगा के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को बिजनौर बैराज पर जलस्तर 218.80 मीटर रहा। जबकि सोमवार को 219.10 मीटर बना हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed