फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A wedding guest dancing on the occasion was crushed to death by a dumper.

Bijnor News: चढ़त में डांस कर रहे बराती को डंपर ने कुचला, मौत

Sun, 22 Feb 2026 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
A wedding guest dancing on the occasion was crushed to death by a dumper.
चंदक। चढ़त में डांस कर रहे एक बराती को डंपर ने कुचल दिया। हादसे में बराती भोपाल निवासी बहादरपुर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ साथ डंपर को भी कब्जे में ले लिया है। मृतक के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम थाना किरतपुर क्षेत्र के गांव बहादरपुर से रजत पुत्र वीर सिंह की बरात मंडावर के रॉयल पैलेस बैंक्वेट हाल में पहुंची। रात में करीब 12 बजे रजत की बरात में बराती खुशियों में झूमते हुए नाच रहे थे। तभी बिजनौर की ओर से तेज रफ्तार में आए डंपर ने बहादरपुर निवासी भोपाल उर्फ भोप्पा (42) पुत्र छोटे सिंह को कुचल दिया। भोपाल की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे से बरात में शामिल लोगों की खुशियां मातम में बदल गई। हादसे की खबर लगते ही मंडावर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डंपर चालक को पकड़ लिया। बताया गया कि उक्त डंपर खनन सामग्री उतारने के बाद उत्तराखंड जा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई देवेंद्र की ओर से डंपर के चालक सजाकत निवासी सैदाबाद थाना हीमपुर दीपा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed