{"_id":"6994ac657157cb99890b0810","slug":"a-tree-fell-on-the-kanwar-yatra-route-killing-a-laborer-riding-a-bike-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-172674-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कांवड़ यात्रा मार्ग पर गिरा पेड़, बाइक सवार मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कांवड़ यात्रा मार्ग पर गिरा पेड़, बाइक सवार मजदूर की मौत
विज्ञापन
नजीबाबाद (बिजनौर)। बुंदकी मार्ग पर आम का विशाल पेड़ गिरने से बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई जबकि उसका साथी किशोर मामूली रूप से घायल हो गया।
नजीबाबाद-बुंदकी मार्ग पर सुभाष नगर क्षेत्र में विशाल आम का पेड़ बाइक सवार राहगीर पर गिर गया। झालू खेड़ी निवासी 28 वर्षीय अनस खान अपने साथी इस्सेपुर झालू निवासी किशोर मजदूर 14 वर्षीय शिवम के साथ मजदूरी करने नजीबाबाद के गांव अलीपुरा आया था। वह वेल्डिंग का काम करता था। मंगलवार को वापसी करते समय सुभाष नगर के निकट अचानक बाइक पर जर्जर आम का पेड़ गिर गया। सिर में गंभीर चोंटे आने पर गंभीर रूप से घायल अनस को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर ले जाया गया। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया जबकि साथी शिवम के मामूली चोटें आईं।
नजीबाबाद-बुंदकी मार्ग पर जहां आम का खस्ताहाल पेड़ गिरा, वहां से दो दिन पूर्व तक हजारों कांवड़ियों का आवागमन हो रहा था। क्षेत्रवासियों का कहना है कि प्रशासन और वन विभाग से कई बार आधे सूखे खस्ताहाल आम के पेड़ को कटवाने की मांग की गई लेकिन उनकी किसी ने नहीं सुनी, जिससे हादसा पेश आया।