फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A report has been filed against five people for cheating by pretending to be a goddess

Bijnor News: देवी दिखाकर ठगी के मामले में पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 09 Mar 2025 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 09 Mar 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
A report has been filed against five people for cheating by pretending to be a goddess
नहटौर । एक व्यक्ति को देवी दिखाने तथा परिवार को जान का खतरा बताकर एक करोड़ 40 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी व बेटी तथा दो अन्य को नामजद किया गया है।
विज्ञापन

धर्मशाला निवासी सीताराम सिंह ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि तीन वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात अशोक कुमार निवासी मोहल्ला घोसीपुरा कांठ जनपद मुरादाबाद से हुई। अशोक कुमार ने उसे झांसे में लेकर हरिद्वार, जसपुर, बैराज, गंज आदि जगहों पर ले जाकर देवी दिखाकर तथा उसे व उसके को जान का खतरा बताकर एक करोड़ चालीस लाख रुपये की ठगी कर ली।
विज्ञापन

सीताराम का कहना था कि यह राशि उसने अपनी जमीन बेचकर अशोक को दी थी। बाद में उसे पता चला कि देवी अशोक की पत्नी व उसकी पुत्री बनती है। वे अपने शरीर पर कोई चमकीला पदार्थ लगती हैं। पता लगने पर जब वह अपनी रकम वापस लेने उसके घर पर गया तो वहां अशोक नहीं मिला। उसके परिजन मारपीट पर उतारू हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि उनके साथ रतनगढ़ निवासी नरेंद्र तथा बिजनौर निवासी संजय भी मिला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed