फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A report has been filed against a constable for having a relationship on the pretext of marriage.

Bijnor News: शादी का झांसा देकर संबंध बनाने के मामले में सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट

Fri, 21 Nov 2025 11:30 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 21 Nov 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
A report has been filed against a constable for having a relationship on the pretext of marriage.
स्योहारा। शादी का झांसा देकर संबंध बनाने और बाद में शादी से इन्कार करने के मामले में एक युवती की तहरीर पर पुलिस लाइन रामपुर में तैनात आरक्षी शुभम कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को युवती के कोर्ट में बयान भी दर्ज कराए।
विज्ञापन

स्योहारा क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2020 में उसकी दोस्ती सजातीय युवक शुभम कुमार से हुई थी। इस दौरान युवक ने उससे शादी का वादा कर कई बार संबंध बनाए। युवती का कहना है कि 23 अक्तूबर को भी आरोपी उसे नगीना स्थित एक होटल में ले गया और उसके साथ संबंध बनाए। अब वह शादी करने से इन्कार करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन

युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरक्षी शुभम के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की वर्तमान में तैनाती पुलिस लाइन रामपुर में बताई गई है। सीओ धामपुर अभय कुमार पांडेय ने बताया कि युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed