फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A proposal will be made to raise the power line

विद्युत लाइन ऊंची करने का बनेगा प्रस्ताव

Fri, 07 Feb 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
A proposal will be made to raise the power line
नजीबाबाद के आदर्शनगर के गली न.एक के मकानों के ऊपर से गुजर रही खरतनाक विद्युत लाइन। - फोटो : NAZIBABAD
विद्युत लाइन ऊंची करने का बनेगा प्रस्ताव
विज्ञापन

नजीबाबाद। आदर्श नगर की गली नंबर एक में मकानों के ऊपर से गुजर रही उच्च क्षमता की विद्युत लाइन का एसडीओ ने निरीक्षण किया। क्षेत्रीय महिलाओं ने एक्सईएन को शिकायत कर मकानों के ऊपर मंडरा रहा बिजली के तारों से मौत का खतरा हटाने की मांग की थी।
आदर्श नगर के गली नंबर एक की महिलाओं अनीता रानी, निर्वेश, बबीता देवी, निष्ठा वशिष्ठ एवं कविता सहित अनेक महिलाओं ने एक्सईएन विद्युत निगम को मकानों के ऊपर से उच्च क्षमता की विद्युत लाइन गुजरने से करंट का खतरा होने का प्रार्थना पत्र दिया था। अमर उजाला ने 6 फरवरी के अंक में आदर्श नगर सहित कई कालोनियों में मंडरा रही मौत शीर्षक से मकानों के ऊपर से गुजर रही खतरनाक उच्च क्षमता की विद्युत लाइन का मामला उठाया था।
विज्ञापन

विद्युत निगम के एसडीओ विकास कुमार ने आदर्श नगर के गली नंबर एक में पहुंचकर अनीता रानी, बबीता देवी आदि के मकानों के ऊपर से गुजर रही उच्च क्षमता की विद्युत लाइन का निरीक्षण किया। एसडीओ विकास कुमार ने बताया कि क्षेत्र में उच्च क्षमता की विद्युत लाइन के नीचे मकान बनाए गए हैं। पीड़ित क्षेत्रवासियों की समस्या हल करने के लिए विद्युत निगम ने 13 मीटर का खंभा लगाकर उच्च क्षमता की विद्युत लाइन को मकानों से ऊंचा करने का प्रस्ताव तैयार करेगा। उन्होंने खस्ताहाल विद्युत लाइन बदलने की भी योजना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आइसोलेटेड केबिल लगवा सकते हैं क्षेत्रवासी
नजीबाबाद। विद्युत निगम के एसडीओ विकास कुमार ने बताया कि समस्या का हल आइसोलेटेड केबिल लाइन के माध्यम से भी संभव है। आईसोलेटेड केबिल में ऊपर रबड़ चढ़ी होती है। जिससे करंट का खतरा नहीं होता है। एसडीओ ने बताया कि विभाग के पास आइसोलेटेड केबिल उपलब्ध नहीं होते। क्षेत्रवासी अपने खर्च पर विभाग को केबिल उपलब्ध कराते हैं तो विभाग शिकायत कर्ताओं के मकानों के ऊपर से गुजर रही उच्च क्षमता की विद्युत लाइन हटाकर सुरक्षित आइसोलेटेड विद्युत लाइन अपने खर्च पर बना सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed