{"_id":"623dfe44cbe27b0128470863","slug":"a-persian-examiner-20-employees-under-surveillance-bijnor-news-mrt581819390","type":"story","status":"publish","title_hn":"फारसी का एक परीक्षार्थी, निगरानी में 20 कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फारसी का एक परीक्षार्थी, निगरानी में 20 कर्मचारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फारसी का एक परीक्षार्थी, निगरानी में 20 कर्मचारी
बिजनौर। जिले में एक परीक्षार्थी की परीक्षा कराने के लिए 20 अधिकारी व कर्मचारी तैनात रहे। शुक्रवार को हाईस्कूल का फारसी विषय का पेपर था। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार फारसी विषय में मात्र एक परीक्षार्थी पंजीकृत था। अकेले परीक्षार्थी को परीक्षा दिलाने के लिए केंद्र व्यवस्थापक, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, विभागीय फ्लाइंग स्क्वायड, आंतरिक सचल दल, दो कक्ष निरीक्षक, एक अवमोचक, परीक्षा प्रभारी, लिपिक, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी आदि 20 अधिकारी व कर्मचारी तैनात रहे।
डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि परीक्षा केंद्रों से उत्तर पुस्तिकाएं पुलिस अभिरक्षा में संकलन केंद्र तक लाने के निर्देश है। बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल बंद गाड़ी में संकलन केंद्र तक लाए जाएंगे। यूपी बोर्ड परीक्षा में दूसरे दिन दोनों पाली में परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में हाई स्कूल फारसी का पेपर था। जिसमें पंजीकृत एक मात्र परीक्षार्थी परीक्षा देने आया। इंटर संगीत गायन एवं वादन में पंजीकृत 82 परीक्षार्थी में 68 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। 14 परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं आए। द्वितीय पाली में हाईस्कूल संगीत में पंजीकृत 164 परीक्षार्थी में 160 ने परीक्षा दी।चार अनुपस्थित रहे। इंटर कृषि व सामान्य आधारित विषय में पंजीकृत 1029 परीक्षार्थी में 939 ने परीक्षा दी। 90 गैरहाजिर रहे।