फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A new powerhouse will be built in Dhampur at a cost of six and a half crores

Bijnor News: धामपुर में साढ़े छह करोड़ की लागत से बनेगा नया बिजलीघर

Sat, 06 Sep 2025 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 06 Sep 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
A new powerhouse will be built in Dhampur at a cost of six and a half crores
धामपुर। विद्युत वितरण मंडल धामपुर में बिजली बिजनेस प्लान 2025-26 के अंतर्गत जल्द ही 22 करोड़ की लागत से बिजली क्षमता के वृद्धि के कार्य होंगे। इनमें 10 एमवीए की क्षमता का नया बिजलीघर बनेगा। करीब 25 से लेकर 400 हॉर्स पावर तक की क्षमता तक के 350 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि होगी। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

विद्युत वितरण मंडल धामपुर के अधीक्षण अभियंता सतीश कुमार सिंह ने बताया कि धामपुर में शुगर मिल के निकट 10 एमवीए की क्षमता के बिजलीघर का जल्द निर्माण शुरू हो जाएगा। इस बिजली घर के निर्माण पर लगभग 6.50 करोड़ रुपये की लागत आएगी।इस बिजलीघर को टाउन-टू के नाम से जाना जाएगा। अभी नगर में केवल एक बिजलीघर है। नया बिजली घर चालू होने के बाद पुराने बिजलीघर का भार कम हो जाएगा। इसके लिए धामपुर शुगर मिल के निकट बिजलीघर के लिए जमीन पहले ही चिह्नित कर ली गई है।
विज्ञापन

नजीबाबाद में मालन नदी के ऊपर तीन किमी लंबी बनेगी लाइन

एसई ने बताया कि प्लान के अंतर्गत स्वीकृत 22 करोड़ में से 45 लाख की लागत से नजीबाबाद में मालन नदी के ऊपर से 35 केवीए की क्षमता की तीन किलोमीटर लंबी लाइन बनाई जाएगी। कल्याणपुर बिजलीघर की भी क्षमता वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed