फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A mob surrounded a police team in Janderpur, broke the glass of the vehicle, 12 were arrested.

Bijnor News: जंदरपुर में पुलिस टीम को भीड़ ने घेरा गाड़ी का शीशा तोड़ा, 12 गिरफ्तार

Fri, 29 May 2026 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
A mob surrounded a police team in Janderpur, broke the glass of the vehicle, 12 were arrested.
बिजनौर। जंदरपुर गांव में ट्रांसफार्मर से कॉपर चोरी के आरोपी को पकड़ने के लिए पहुंची पुलिस टीम के साथ भीड़ ने अभद्रता की। पुलिसकर्मियों की निजी गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया। सिपाही ने पिस्टल दिखाकर किसी तरह से भीड़ को हटाया। बाद में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

थाना शहर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक सुभाष चंद्र ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि 25 मई को घनुवाला में ट्रांसफार्मर से कॉपर चोरी का मामला दर्ज हुआ। जिसकी विवेचना दरोगा विनय कुमार को दी गई। 27 मई की रात दरोगा विनय कुमार, सिपाही संदीप, सनी और रवि के साथ निजी वाहन से गांव जंदरपुर में पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने चोरी के मामले में संदिग्ध तक पहुंचाने का प्रयास किया, तभी एक युवक ने संदिग्ध को इशारा करते हुए भगा दिया। इसी दौरान मौके पर भीड़ जमा हो गई और पुलिसकर्मियों को घेर लिया। उनसे अभद्रता की गई। मामला बढ़ता देख पुलिसकर्मियों ने गाड़ी में बैठकर निकालने का प्रयास किया मगर किसी ने उनकी गाड़ी का शीशा तोड़ दिया।
विज्ञापन

भीड़ नारेबाजी करते हुए पुलिस की गाड़ी के चारों ओर जमा हो गई। मामला बढ़ता देख एक सिपाही गाड़ी से उतरा और पिस्तौल निकाल ली। तब कहीं जाकर भीड़ पीछे हटी। भीड़ ने पुलिस के साथ मारपीट का प्रयास भी किया, किसी तरह पुलिसकर्मी मौके से निकलने में कामयाब हो गए। इस बीच भीड़ गाड़ी के पीछे मारो-मारो का शोर भी मचाती रही। इस घटना की किसी ने वीडियो भी बना ली जो कि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। थाना पुलिस को जानकारी लगी तो सीओ संग्राम सिंह के नेतृत्व में तीन थानों के पुलिस गांव में पहुंची और आरोपियों की पहचान में जुटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने रात भर दबिश देने के बाद नौ नामजद समेत 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनका चालान करते हुए कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed