फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A mob entered the house of a girl accused of raping a girl and vandalized it.

Bijnor News: बालिका से दुष्कर्म करने के आरोपी के घर में घुसी भीड़, तोड़फोड़ की

Sun, 09 Jun 2024 03:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
A mob entered the house of a girl accused of raping a girl and vandalized it.
किरतपुर के गांव शेखपुर लाला में दुष्कर्म आरोपी के घर की तोड़ी गई दीवार
-किरतपुर में मेरठ पौड़ी नेशनल हाईवे पर लगाया जाम, फिर गांव में पहुंचे
विज्ञापन

- बहुजन पैंथर संगठन से जुड़े लोगों ने गांव में जुलूस भी निकाला
- जातीय संघर्ष की आशंका को लेकर तैनात की गई पुलिस और पीएसी





संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी थी, मगर बहुजन पैंथर संगठन से जुड़े लोगों ने जमकर हंगामा किया। किरतपुर में मेरठ पौड़ी नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने जाम खुलवाया तो भीड़ ने आरोपी के घर में तोड़फोड़ कर डाली। गलियों में हंगामा करते हुए जुलूस निकाला। एसपी सहित पांच थानों की टीम गांव पहुंच गई। जातीय टकराव की आशंका पर गांव में पुलिस फोर्स को तैनात कर दी गई।
किरतपुर थाना क्षेत्र का बिजेंद्र (55) शुक्रवार की दोपहर आठ वर्षीय बालिका को दस रुपये का लालच देकर खेत में ले गया और दुष्कर्म किया। घटना के तीन घंटे बाद ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार की सुबह बहुजन पैंथर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत सैकड़ों कार्यकर्ता किरतपुर थाने में पहुंचे। थाने में आधा घंटा तक हंगामा किया। आरोपी को उन्हें सौंप देने तथा फांसी देने की मांग करते रहे। पुलिस ने समझा बुझाकर वापस भेजा तो मेरठ पौड़ी नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। हाईवे से भी पुलिस ने किसी तरह से हटाया।
विज्ञापन

इसके बाद 150 से 200 लोगों की भीड़ बाइकों से पीड़िता के गांव पहुंच गई और आरोपी के घर को घेर लिया। भीड़ का रुख भांपते हुए आरोपी का परिवार घर छोड़कर भाग गया। आरोपी की जाति के अन्य लोगों ने भी अपने अपने दरवाजे बंद कर लिए। भीड़ ने आरोपी के घर में तोडफोड़ कर डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए सर्किल में लॉ एंड आर्डर स्कीम को लागू कर दिया गया। एसपी नीरज कुमार जादौन, एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी पांच थानों की पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे। एसपी ने लोगों को हंगामा नहीं करने की हिदायत दी। कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी। पुलिस के साथ भीड़ की नोकझोंक भी हुई।





बालिका से दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। कोर्ट में पैरवी कर आरोपी को सख्त सजा दिलाएंगे। जिन्होंने आरोपी के घर में तोड़फोड़ की है, उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। गांव में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। - नीरज कुमार जादौन, एसपी बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed