फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A million cars a day before the wedding, the girl canceled the marriage

शादी से एक दिन पहले मांगी दस लाख की गाड़ी

Sat, 28 Nov 2020 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
A million cars a day before the wedding, the girl canceled the marriage
नजीबाबाद। शादी से एक दिन पूर्व 10 लाख रुपये की गाड़ी मांगने पर लड़की पक्ष ने शादी रद्द कर दी। लड़की पक्ष अब दहेज लोभियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का मन बना रहा है।
विज्ञापन

नजीबाबाद नगर सीमा से लगे एक गांव के साधारण किसान की पुत्री की शादी थी। सीबीगंज बरेली से नजीबाबाद दो दिन पूर्व बारात आनी थी। एक वर्ष पूर्व हुए रिश्ते के बाद वर पक्ष ने अपने बारातियों का भव्य स्वागत होने की बात कह कर और कोई मांग न होने की बात कही थी। लड़की पक्ष ने करीब 6.50 लाख रुपए का सामान दो दिन पूर्व लगन में वर पक्ष को दिया था। लड़की पक्ष का आरोप है कि लड़के के माता- पिता और छोटे भाई ने 10 लाख रुपये की कार की मांग की। जब उनसे कहा गया पहले तो दहेज की कोई मांग नहीं होने की बात कही थी तो लड़के पक्ष ने अभद्रता की। लड़की पक्ष ने शादी से एक दिन पूर्व दहेज लोभियों को शादी करने से इनकार कर दिया। लड़की पक्ष अब दहेज लोभी लड़के पक्ष के खिलाफ कार्रवाई का मन बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed