{"_id":"68dc1c9c6676025c5b034511","slug":"a-middle-aged-man-who-went-fishing-drowned-in-malan-his-body-was-found-after-22-hours-bijnor-news-c-27-1-bij1007-161643-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: मछली पकड़ने गए अधेड़ की मालन में डूबकर मौत, 22 घंटे बाद मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: मछली पकड़ने गए अधेड़ की मालन में डूबकर मौत, 22 घंटे बाद मिला शव
Tue, 30 Sep 2025 11:38 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 30 Sep 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
किरतपुर क्षेत्र में मालन नदी पर मछली पकड़ने गए डूबने वाले व्यक्ति के शव को निकालते गोताखोर। स्
किरतपुर। मालन नदी से मछली पकड़ने गए शहर कोतवाली के गांव किशनपुर निवासी मम्मन हुसैन (45) पुत्र इश्हाक की डूबने से मौत हो गई। स्थानीय गोताखोरों की मदद से करीब 22 घंटे बाद मंगलवार को उनका शव नदी से बाहर निकाला गया। जिस समय शव को बाहर निकाला गया, तब उसके दोनों हाथों में मछलियां थीं।
सोमवार शाम करीब चार बजे मम्मन हुसैन अपने गांव के ही नासिर (28) पुत्र भूरे, थाना किरतपुर के गांव भोजपुर निवासी अकील (40) पुत्र शरीफ गांव बुडगरा के पास मालन नदी से मछली पकड़ने गए थे। शाम को लगभग छह बजे नासिर व अकील पीने का पानी लेने के लिए चले गए। तब मम्मन हुसैन नदी किनारे बैठा था, लेकिन थोड़ी देर बाद जब दोनों वापस आए तो वह वहां नहीं मिला। उन्हें नदी किनारे फिसलने का निशान दिखाई दिया तो उसके डूबने का अंदाजा लगाया। दोनों की सूचना पर मम्मन के परिजन, पुलिस मौके पर पहुंची। रात भर परिजन व पुलिस मम्मन को ढूंढते रहे। मंगलवार सुबह थाना प्रभारी पुष्पा देवी ने गोताखोरों को बुलाया। मंगलवार को फिसलन के स्थान के पास ही गहराई में मम्मन हुसैन का शव मिला।
मृतक की पत्नी अब अकेली रह गई, उनकी कोई संतान नहीं है। सीओ नजीबाबाद ने बताया कि पंचनामा भरने के बाद परिजनों के आग्रह पर बिना किसी कार्रवाई के शव परिजनों को सौंप दिया गया।