फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A list will be made of murder and religious matters

Bijnor News: रंजिशन हत्या और धार्मिक मामलों की बनेगी सूची

Fri, 19 May 2023 10:26 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 19 May 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
A list will be made of murder and religious matters
- एडीजी ने गूगल मीट के माध्यम से गोष्ठी कर दिए दिशा-निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। सांप्रदायिकता फैलाने वाले असामाजिक तत्वों और राष्ट्र विरोधी हरकत वालों के खिलाफ अभियान कार्रवाई की जाएगी। रंजिशन हत्या और धार्मिक भावनाओं से जुड़े मामलों की भी सूची तैयार करते हुए समीक्षा की जाए। यह निर्देश एडीजी पीसी मीना ने गूगल मीट के माध्यम से वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग कर दिए।
शुक्रवार को एडीजी पीसी मीना ने बरेली जोन के सभी एसपी, एएसपी सिटी एवं सीओ को गूगल मीट के माध्यम दिशा निर्देश दिए। कहा कि हत्या, लूट एवं डकैती तथा महिलाओं के साथ होने वाली घटनाओं को गंभीरता से लिया जाए। ऐसे मामलों में अधिकारी मौके पर पहुंचे और गुण-दोष के आधार घटना खुलासा करें। सोशल मीडिया पर भ्रामक और आपत्तिजनक पोस्ट का खंडन किया जाए। गोकशी के आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट व संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई की जाए। अवैध खनन की रोकथाम के लिए कार्रवाई करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

धर्मांतरण के मामलों में गुण-दोष के आधार पर विवेचना का शीघ्र निस्तारण जरूरी है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर धार्मिक प्रकृति के अनाधिकृत निर्माण अतिक्रमण को हटाया जाएगा। अवैध टैक्सी स्टैंड या बस स्टैंड, अवैध वाहनों के संचालन व सड़कों पर अवैध वसूली के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि पार्क, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, सिनेमाघर व मॉल आदि पर नियमित पुलिस गश्त होना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed