फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A huge and grand Kalash Yatra was taken out in the city

Bijnor News: नगर में एक विशाल व भव्य कलश यात्रा निकाली

Sat, 07 Feb 2026 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
A huge and grand Kalash Yatra was taken out in the city
नगीना। हिंदू संगठन के तत्वावधान में नगर में एक विशाल व भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का नगर में कई स्थानों पर फूलों की वर्षा के साथ स्वागत किया गया। शुक्रवार की सुबह नगर के बिश्नोई सराय सहित कई मोहल्ले की सैकड़ों महिलाएं बड़ा मंदिर मुक्तेश्वर नाथ प्रांगण में एकत्र हुई। नगर के मुख्य मार्गों से कलशयात्रा निकाली गई। कलश यात्रा बाजार गंज, सराफा बाजार, बिश्नोई सराय होते हुई सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पर पहुंचकर संपन्न हुई। कलश यात्रा के प्रारंभ में स्कूल के बच्चे सुसज्जित पोशाक में आगे चल रहे थे। भाजपा नगरध्यक्ष अंजलि मित्तल, सौरभ मित्तल, लवी मित्तल आदि ने स्वागत किया। यात्रा में मुख्य तौर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संजय वर्मा, नगर कार्यवाह अनमोल कंसल, सभासद बृजमोहन उर्फ बल्ली, राजकुमार बिश्नोई, अनिल शर्मा, प्रभात चंद्र गुप्ता, प्रतिभा बिश्नोई, अर्चना बिश्नोई, शाकुंभरी देवी अंशु बिश्नोई, सोनम बिश्नोई, दिव्यांशी, आकांक्षा, काजल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed