{"_id":"687949e429ada97b7408dcdd","slug":"a-herd-of-elephants-destroyed-the-sugarcane-crop-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-154979-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: हाथियों के झुंड ने गन्ने की फसल को किया बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: हाथियों के झुंड ने गन्ने की फसल को किया बर्बाद
Fri, 18 Jul 2025 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 18 Jul 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
हरेवली। साहूवाला वन क्षेत्र में हाथियों के झुंड ने बुधवार देर रात गांव शाहनगर कुराली, रामनगर गौसाई सहित कई गांवों के किसानों की 100 बीघा से अधिक गन्ने की फसल को रौंदकर बर्बाद कर दिया।
किसान मुनेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, रामकिशन, आनंद सिंह, रामपाल सिंह, फार्रुख खान, लड्डन खान, सत्यपाल सिंह, थम्मन सिंह आदि ने बताया कि बुधवार रात हाथियों के झुंड उनके गांवों के जंगल में घुस आया। हाथियों ने सैकड़ों बीघा गन्ने की फसल को रौंद कर बर्बाद कर दिया। किसान रात दिन रखवाली कर फसलों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन फिर भी हाथियों का झुंड उनकी फसलों को रौंदकर बर्बाद कर रहे हैं। आरोप है कि वन विभाग से कई बार अवगत कराया जा रहा है। लेकिन वन विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा।
उधर डिप्टी रेंजर राकेश कुमार का कहना है कि टीम किसानों की सूचना मिलने पर हाथियों को वन क्षेत्र में खदेड़ने का प्रयास कर रही है। उन्होंने किसानों के आरोपों को गलत बताया।