फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A grand de-addiction center will be built in Najibabad

Bijnor News: नजीबाबाद में बनेगा भव्य नशा मुक्ति केंद्र

Sun, 05 Nov 2023 11:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
A grand de-addiction center will be built in Najibabad
कैथोलिक डायसेज बिजनौर देगा नजीबाबाद को नशा मुक्ति केंद्र
विज्ञापन







संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। नजीबाबाद में तीन करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक सुविधाओं से संपन्न नशा मुक्ति केंद्र स्थापित होगा। कैथोलिक डायसिज बिजनौर गांव अमानुल्लापुर में होली फैमिली स्कूल के निकट 10 बीघा भूमि में नशा मुक्ति केंद्र बनाएगा।


संस्था अध्यक्ष बिजनौर और गढ़वाल डायसेज के बिशप विंसेंट नेल्लाईपरंबिल की देखरेख में 11 नवंबर को नशा मुक्ति केंद्र भवन का भूमि पूजन संपन्न होगा। नशा मुक्ति केंद्र का भवन दो मंजिल का तैयार होगा। कैथोलिक डायसेज ऑफ बिजनौर के सचिव फादर जार्ज, फादर शिबू थॉमस और फादर बेनी तकेकरा की देखरेख में करीब दो वर्षों के भीतर भवन बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन





नशा मुक्ति केंद्र पर होगी यह सुविधाएं

नशा मुक्ति केंद्र पर 50 लोगों के रहने व्यवस्था होगी। नशे की दलदल में फंसे लोगों को उपचार व्यवस्था के साथ उन्हें पारिवारिक माहौल देने, रोजगार से जोड़ने का माहौल भी दिया जाएगा। केंद्र परिसर में खेतीबाड़ी, खेलकूद, गोशाला आदि की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




मिलेगी आवश्यक चिकित्सा सुविधा
नशा मुक्ति केंद्र पर उपचार के साथ नशा रोगियों के काउंसलिंग की व्यवस्था भी होगी। क्लिनिकल, साइकोलॉजिस्ट, काउंसलिंग एक्सपर्ट, हॉस्पिटल की टीम नशा रोगियों को नशे को त्यागने और उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए प्रेरित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed