{"_id":"563696d41ec16d85b642ad29a42689a7","slug":"a-gas-connection-of-the-two-seas-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो में से एक गैस कनेक्शन होगा सीज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो में से एक गैस कनेक्शन होगा सीज
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
Updated Wed, 09 Sep 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। एक ही नाम पर दो कनेक्शन चलाने वाले उपभोक्ताओं पर अब गाज गिरनी शुरू हो गई है। ऐसे उपभोक्ताओं के दोनों कनेक्शन ब्लॉक होने शुरू हो गए हैं। अब उपभोक्ता दो में से केवल एक ही कनेक्शन चला सकेंगे। दूसरा कनेक्शन उनको सरेंडर करना ही होगा। वे दूसरे कनेक्शन को किसी के नाम ट्रांसफर भी नहीं करा सकेंगे।
डीबीटीएल फार्म जमा कराते समय उपभोक्ताओं से एक नाम पर एक ही कनेक्शन रखने को कहा गया था। लेकिन उपभोक्ताओं ने इसे महज औपचारिकता मानते हुए दोनों कनेक्शनों पर डीबीटीएल फार्म भर दिया था। अब ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई होनी शुरू हो गई है।
कंपनियों ने ऐसे उपभोक्ताओं पर नकेल कसनी शुरू कर दी है। ऐसे उपभोक्ताओं के दोनों कनेक्शन ब्लॉक कर दिए गए हैं। अब एक कनेक्शन के पेपर सरेंडर कराने पर ही दूसरा कनेक्शन शुरू होगा। खास बात यह है कि ऐसे उपभोक्ता अपना कोई भी कनेक्शन ट्रांसफर नहीं करा सकते हैं।
विज्ञापन
हालांकि कोई कनेक्शन सरेंडर करने पर उनको उसकी सिक्योरिटी फीस वापस मिल जाएगी। वीएसएम गैस एजेंसी संचालक निशा राघव के मुताबिक दो कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं के दोनों कनेक्शन ब्लॉक हो रहे हैं। चाहे कनेक्शन अलग-अलग कंपनियों के ही क्यों न हों।