फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A fire in a gas cylinder burns items kept in a store

गैस सिलिंडर में आग लगने से दुकान में रखा सामान जला

Fri, 29 May 2020 10:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 10:55 PM IST
विज्ञापन
A fire in a gas cylinder burns items kept in a store
गैस सिलिंडर में आग लगने से दुकान में रखा सामान जला
विज्ञापन

मंडावर। परचून की दुकान में रखे गैस सिलिंडर में आग लगने से दुकान में रखा कई हजार का सामान जल गया। गांववालों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। सीओ सिटी और थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया।
मंडावर थाना क्षेत्र के गांव बादशाहपुर में गांव निवासी तेजपाल की परचून की दुकान है। परचून की दुकान में ही उसने चाय की दुकान भी कर रखी थी। शुक्रवार सुबह करीब दस बजे तेजपाल की पत्नी कुसुम देवी दुकान पर चाय बनाने के लिए गई। जैसे ही उसने गैस चूल्हे में आग जलाने के लिए माचिस जलाई, गैस रिसाव के कारण सिलिंडर ने आग पकड़ ली। आग ने कुछ ही देर में पूरी दुकान अपनी चपेट में ले लिया। कुसुम देवी किसी तरह भागकर जान बचाई और शोर मचाया। शोर सुनकर गांव वाले मौके पर इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने बाल्टियों से पानी डालकर किसी तरह आग बुझाई। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड व पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता और थाना प्रभारी निरीक्षक लव सिरोही ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। भारत गैस एजेंसी के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। दुकान मालिक ने पचास हजार से ऊपर का नुकसान बताकर मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

चूल्हे से निकली चिंगारी से आशियाना जला
बेगावाला। खाना पकाते समय चूल्हे से निकली चिंगारी से एक दिव्यांग का आशियाना जल गया। क्षेत्र के गांव ब्रह्मपुरी निवासी केहर सिंह (50) दिव्यांग हैं। वह अविवाहित है, घर में अकेले रहते हैं और मजदूरी करके गुजर-बसर करते हैं। आशियाने के नाम पर उसके पास झोपड़ी नुमा घर ही है। बृहस्पतिवार शाम जब वह चूल्हे पर खाना पका रहे थे तो हवा के साथ एक चिंगारी चूल्हे से निकलकर उसकी झोपड़ी में जा गिरी और आग लग गई। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे और केहर सिंह को झोपड़ी से बाहर निकाला। इस दौरान वह मामूली रूप से झुलस गए। लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। आग में जलकर झोपड़ी में रखा सारा सामान खाट, कपड़े, बर्तन, अनाज और घर में रखे पांच हजार रुपये जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed