{"_id":"687401437bd40aeda80e7fd4","slug":"a-farmer-was-bitten-by-a-snake-anti-venom-saved-his-life-bijnor-news-c-27-1-bij1007-154603-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: किसान को सांप ने डसा, एंटी वेनम ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: किसान को सांप ने डसा, एंटी वेनम ने बचाई जान
Mon, 14 Jul 2025 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Mon, 14 Jul 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
अफजलगढ़। गांव टांडा हिदायतपुर निवासी चतरू (55) का नहर के पास खेत है। रविवार को उसके खेत में पानी चल रहा था। वह खेत का पानी बंद करने के लिए नहर का कुलाबा बंद करने गया। जब वह कुलाबा बंद कर नहर की पटरी पर आया उसके पैर में एक सांप ने डस लिया। परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने उसे एंटीवेनम वैक्सीन लगाकर उपचार किया। उसकी हालत में सुधार होने पर उसे घर भेज दिया गया। चतरू के परिजनों ने बताया कि उन्हें गांव के अन्य लोगों ने सरकारी अस्पताल ले जाने की सलाह दी। उन्होंने अखबार में पढ़ा था कि सांप के काटने पर मरीज को सरकारी अस्पताल ले जाना चाहिए।
उनकी सलाह पर ही वह सीएचसी आए हैं। वहीं चिकित्सक मोहित कुमार ने बताया कि सांप के काटने पर झाड़फूंक के चक्कर में न पड़ें। मरीज को नजदीकी सीएचसी या पीएचसी में ले जाकर उपचार कराएं। पर्याप्त संख्या में एंटीवेनम इंजेक्शन उपलब्ध हैं। संवाद
विज्ञापन
उनकी सलाह पर ही वह सीएचसी आए हैं। वहीं चिकित्सक मोहित कुमार ने बताया कि सांप के काटने पर झाड़फूंक के चक्कर में न पड़ें। मरीज को नजदीकी सीएचसी या पीएचसी में ले जाकर उपचार कराएं। पर्याप्त संख्या में एंटीवेनम इंजेक्शन उपलब्ध हैं। संवाद
विज्ञापन