फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A famous shiv temple is in near ramganga river bijnor of Uttar Pradesh

पत्थर ने लिया शिवलिंग का रूप, एतिहासिक है यह मंदिर, शिव भोले करते हैं हर मनोकामना पूरी

Wed, 10 Mar 2021 10:51 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 10 Mar 2021 10:51 PM IST
सार

  • बारिश से पत्थर ने लिया शिवलिंग का रूप
  • ऐतिहासिक है कालागढ़ के रामगंगा तट पर बना प्राचीन शिव मंदिर 
  • नई कॉलोनी के देवालय में भी जलाभिषेक की तैयारियां

विज्ञापन
A famous shiv temple is in near ramganga river bijnor of Uttar Pradesh
शिवलिंग पर जल चढ़ाते शिव भक्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर में कालागढ़ के रामगंगा तट पर स्थित प्राचीन शिवमंदिर में स्थापित शिवलिंग बारिश के पानी से पत्थर कट कर बना है। यह मंदिर श्रद्धालुओं के लिए प्राचीन समय से ही आस्था का केंद्र है। यहां पर हर साल हजारों शिव भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। इस बार भी मंदिर में तैयारी की गई है।

विज्ञापन


रामगंगा नदी के तट पर बना प्राचीन शिव मंदिर में तो जाने वाले कहते हैं कि यहां सच्चे मन से मांगी गई मनोकामना भगवान शिव पूरी करते हैं। मंदिर में पत्थर को वर्षा के पानी ने काटकर शिवलिंग का रूप दिया। प्राचीन काल से इस शिवलिंग पर बड़ी संख्या में श्रृद्धालु जल चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि आजादी से पूर्व रामगंगा नदी के तट पर बने इस मंदिर में गढ़वाल के नगरों से आने वाले मिर्च के व्यापारी पूजा पाठ कर कुमायूं के नगरों को जाया करते थे। मंदिर परिसर में विशाल बरगद व पीपल के पेड़ साथ ही खड़े हैं। पीपल के पेड़ के नीचे शिवलिंग है। यहां प्रत्येक गुरुवार को मिर्च का बाजार लगता था।
विज्ञापन


अफजलगढ़ से कालागढ़ तक लगभग 15 किमी की दूरी पर कहीं भी कोई बाजार नहीं था। केवल इसी बाजार में बीस से भी अधिक ग्रामों की जनता अपनी जरूरत का सामान सप्ताह में खरीदती थी। वर्तमान में यहां एक पैंठ बन गई है। जो अब भी पुराना कालागढ़ के इस्लामनगर में लगती है। मंदिर में मौजूद बाबा जगन्नाथ ने बताया कि शिवरात्रि की तैयारी जारी हैं। मंदिर में शिवलिंग को जल अर्पित करने के लिए तैयार किया जा रहा है। मुहूर्त के अनुसार यहां जल चढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: थूककर रोटियां बनाने वाले नौसाद पर लगेगा रासुका, फाइल तैयार, 15 मार्च को होगी सुनवाई

 
कालागढ़ में अनेक धार्मिक स्थलों में आबादी क्षेत्र में स्थित नई कॉलोनी में देवालय व हाइड्रिल कॉलोनी में शिवालय किसी परिचय के मोहताज नहीं है। नई कॉलोनी के देवालय के पुजारी दीपक कुमार ने बताया कि यहां काफी संख्या में श्रद्धालु जल चढ़ाते हैं। हाइड्रिल कॉलोनी के शिवालय में रौनक रहती है। 

हर हर महादेव के जयघोष से गूंज रहा कालागढ़
कालागढ़ में स्टील ब्रिज से लेकर हाइड्रिल कॉलोनी तक लगभग सात किमी के दायरे में तीनों मंदिरों के क्षेत्र में हर हर महादेव का घोष जारी है। कांवड़िए हरिद्वार से कुमायूं के लिए कालागढ़ होकर जा रहे हैं। कालागढ़ में शिव कांवड़ समिति के पदाधिकारी इनकी सेवा में लगे हैं। कालागढ़ में कुछ समय विश्राम कर कांवड़िए रामनगर होकर अपने अपने नगरों को जा रहे हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed