फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Hearing to take on March 15 against accused Naushad of under national security act

मेरठ: थूककर रोटियां बनाने वाले नौशाद पर लगेगा रासुका, फाइल तैयार, 15 मार्च को होगी सुनवाई

Thu, 11 Mar 2021 12:21 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 11 Mar 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Meerut News: Hearing to take on March 15 against accused Naushad of under national security act
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

शादी समारोह में थूक लगाकर तंदूरी रोटियां बनाने के मामले में नौशाद पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) में कार्रवाई होगी। कोर्ट में सुनवाई के लिए तारीख बढ़ गई है। अब 15 मार्च को अगली सुनवाई होगी। पुलिस ने रासुका की कार्रवाई के लिए फाइल तैयार कर रखी है। फिलहाल नौशाद न्यायिक हिरासत में है।

विज्ञापन


ये था मामला
मेरठ में एक शादी समारोह में तंदूरी रोटी पर थूक लगाने वाले जिस युवक का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था, आरोपी की पहचान लिसाड़ी गेट के लखीपुरा निवासी नौशाद के रूप में हुई थी, जो विवाह समारोह में तंदूरी रोटी बनाने का काम करता है। इसकी सूचना मिलते ही हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर नौशाद पर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन


वीडियो में एक शख्स तंदूर पर थूक लगाकर रोटी बनाता दिख रहा है। हिंदू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष सचिन सिरोही ने पता लगाया तो वीडियो के मेडिकल थाना क्षेत्र स्थित एक विवाह मंडप के होने की पुष्टि हुई थी। वह कार्यकर्ताओं के साथ मेडिकल थाने पहुंच गए और तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस लगातार इस पर काम कर रही थी। सामाजिक कार्यकर्ता यशोदा एडवोकेट को सूचना मिली थी कि जिस केटरर के साथ आरोपी काम करता है, वह पीवीएस के निकट आई ब्लॉक शास्त्रीनगर में आ रहा है। यशोदा एडवोकेट मौके पर पहुंची और पुलिस को बुला लिया। यहीं खुलासा हुआ था कि उसका नाम सोहेल नहीं नौशाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भाजपा विधायक बोले- हिंदुस्तान में नहीं, पाकिस्तान में जाकर सरकार बनाएं अखिलेश

खुद पर लगे आरोप नकार रहा नौशाद
थाने में पूछताछ के दौरान नौशाद ने कबूल किया कि यह वीडियो इसी 16 फरवरी का है। वह अरोमा गार्डन में खाना बनाने गया था। लेकिन नौशाद ने रोटी पर थूकने के आरोप नकार दिए। उसने बताया कि वह 15-16 वर्षों से यह काम कर रहा है। वीडियो में वह टेबल पर रखकर रोटी बनाता है और फिर सेक रहा है।

सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह का कहना है कि आरोपी नौशाद न्यायिक हिरासत में है। उन्होंने बताया कि रासुका की कार्रवाई के लिए फाइल तैयार कर ली गई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed