फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A fake account was created in the name of the District Magistrate on Instagram

Bijnor News: इंस्टाग्राम पर जिलाधिकारी के नाम से बनाया फर्जी अकाउंट

Wed, 16 Jul 2025 12:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 16 Jul 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
A fake account was created in the name of the District Magistrate on Instagram
डीएम के नाम से बनाया गया फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट स्रोत स्क्रीनशॉट
बिजनौर। सोशल मीडिया पर अधिकारियों के नाम से अकाउंट बनाने का एक और मामला सामने आया है। अब जिलाधिकारी के नाम से भी इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट बना दिया। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शहर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट करते हुए मामले की जांच साइबर एक्सपर्ट टीम को सौंप दी है। आरोप है कि आरोपी ने जिलाधिकारी जसजीत कौर का फोटो लगाकर डीएम के नाम से इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया। उक्त अकाउंट पर डीएम के सरकारी कार्यक्रमोंं की गतिविधियों के फोटो भी अपलोड की गई। सीओ राकेश वशिष्ठ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।फर्जी अकाउंट से दिया लाइसेंस से नौकरी तक का झांसा
विज्ञापन


बिजनौर। इंस्टाग्राम पर डीएम बिजनौर के नाम से जो फर्जी अकाउंट चल रहा है, उसमें केवल फोटो और स्टोरी तक की मामला सीमित नहीं है। अकाउंट चलाने वाला खुद को डीएम बताकर लोगों को नौकरी से लेकर शस्त्र लाइसेंस तक बनवाने का आश्वासन दे रहा था। कुछ लोगों ने इसकी शिकायत डीएम जसजीत कौर से भी की थी, तब इसकी जांच शुरू हुई। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि पता चलने पर इसकी शिकायत की गई थी। हमारा इस नाम से कोई अकाउंट नहीं चल रहा है। यह फर्जी अकाउंट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed