फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A factory to build a tank in the ruins caught, two caught

खंडहर में तमंचे बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, दो दबोचे

Thu, 23 Jul 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
A factory to build a tank in the ruins caught, two caught
बिजनौर पुलिस लाइन में चांदपुरक्षेत्र में अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी के साथ पकड़े गए आरोपियों ? - फोटो : BIJNOR
खंडहर में तमंचे बनाने की फैक्टरी पकड़ी, दो दबोचे
विज्ञापन

बिजनौर। थाना चांदपुर पुलिस व स्वॉट टीम ने अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को दबोचा है जबकि उनके दो साथी फरार हो गए। फैक्टरी से बने-अधबने तमंचे, कारतूस व तमंचे बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं। आगामी ग्राम पंचायत चुनाव के लिए तमंचे बनाए जा रहे थे।

एसपी सिटी लक्ष्मीनिवास मिश्र ने बताया कि बुधवार को चांदपुर पुलिस व स्वॉट टीम ने स्याऊ से शुगर मिल की ओर जाने वाले रास्ते पर पुरानी मंडी के खंडहर में छापा मारकर अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी पकड़ी। मौके से थाना हीमपुरदीपा के गांव पीपलीजट निवासी फुरकान व चांदपुर थाने के गांव राजोपुर बहमन निवासी शैलभ को दबोचा जबकि थाना हीमपुरदीपा के गांव भवानीपुर निवासी प्रियांशु व पीपलीजट निवासी बादशाह फरार हो गए। पुलिस को मौके से 315 बोर के दो तमंचे, दो अधबने तमंचे, 315 बोर के सात कारतूस, सात आधे भरे कारतूस, दो खोखे व शस्त्र बनाने के बाकी उपकरण बरामद हुए। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे तमंचे बनाकर आसपास के क्षेत्र में सप्लाई करते हैं। आगामी ग्राम पंचायत चुनाव में इनकी भरपूर मांग के चलते बड़े पैमाने पर तमंचे बना रहे थे कि पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। बताया कि तमंचा पांच से सात हजार में और बंदूक दस से 15 हजार रुपये में बेचते थे। जैसा ग्राहक मिलता वैसे ही रुपये ले लेते। आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार, एसआई नरेश कुमार, मदनपाल सिंह, ललित कुमार, स्वॉट टीम प्रभारी निरीक्षक कांतिप्रसाद शर्मा, एसआई मनोज परमार, कांस्टेबल खालिद, बेताब जावला, विकास बैंसला, अरुण, आशु, प्रवेश, भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

बिजनौर पुलिस लाइन में चांदपुर क्षेत्र में अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी में पकड़ा गया सामान।

बिजनौर पुलिस लाइन में चांदपुर क्षेत्र में अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी में पकड़ा गया सामान।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed