फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A dog stole a bag containing Rs 1 lakh from a bike's luggage.

Bijnor News: बाइक के बैग से एक लाख रुपये की थैली निकालकर ले गया कुत्ता

Mon, 25 May 2026 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
A dog stole a bag containing Rs 1 lakh from a bike's luggage.
बिजनौर में शंभा बाजार में बाइक से नोटों की पॉ​लिथीन लेकर जाता। स्रोत वीडियो ग्रैब
बिजनौर। मोहल्ला शंभा बाजार में किले वाली मस्जिद के बाहर खड़ी बाइक के बैग में से एक कुत्ता एक लाख रुपये से भरी थैली निकालकर ले गया। बाइक मालिक शहर के बुल्ला का चौराहा निवासी दवा विक्रेता नवाब अहमद जब नमाज अदा कर मस्जिद से बाहर आए तो थैली गायब देखकर उनके होश उड़ गए। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कुत्ता थैली निकालकर ले जाता नजर आ रहा है। काफी तलाश के बाद भी नोटों से भरी थैली नहीं मिली।
विज्ञापन

नवाब अहमद का पशुओं की दवा का मेडिकल स्टोर चलाते हैं। शनिवार दोपहर पौने एक बजे वह बाइक से शंभा बाजार में स्थिल किले वाली मस्जिद में नमाज पढ़ने गए थे। बाइक मस्जिद से कुछ दूर गली में खड़ी कर दी। उनकी बाइक में लगे बैग में काली पन्नी में बंधे एक लाख रुपये रखे थे। जल्दबाजी में रुपये बाइक के बैग में रखे रह गए। नवाब ने बैग की चेन भी बंद नहीं की। जब वह नमाज अदा कर लौटे तो बाइक के बैग से रुपये रखी थैली गायब थी। उन्होंने आसपास रुपयों की थैली की तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई तो एक कुत्ता बाइक के बैग से पन्नी को ले जाते हुए दिखाई दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुत्ता खाने के वस्तु समझकर पन्नी उठाकर ले गया। शनिवार रात तक कुत्ते की तलाश की गई। न तो उसका पता चल सका और न ही रुपये मिले है। हताश मेडिकल स्टोर संचालक वापस चला गया। इस संबंध में कोई शिकायत भी दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed