{"_id":"5f62591b8ebc3eee0d14d252","slug":"a-director-of-a-finance-company-arrested-dhampur-news-mrt5016692122","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनेंस कंपनी का एक डायरेक्टर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइनेंस कंपनी का एक डायरेक्टर गिरफ्तार
विज्ञापन
धामपुर में पुलिस की गिरफ्त में धोखाधड़ी का आरोपी कंपनी का डायरेक्टर ब्रजपाल सिंह।
- फोटो : DHAMPUR
फाइनेंस कंपनी का एक डायरेक्टर गिरफ्तार
धामपुर (बिजनौर)। पुलिस ने आलिव साईन म्यूचल बेनिफिट्स निधि कंपनी के नामजद चार डायरेक्टरों में से एक को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। आरोपियों ने धन को दुगुना करने का लालच देकर पुराना धामपुर में इस कंपनी को साल 2019 में खोला था। जिले के अन्य कई नगरों में इस प्रकार से कलेक्शन सेंटर खुले थे। कंपनी के डायरेक्टर रातोंरात जिले के सभी कार्यालयों को बंद कर करीब 16 करोड़ रुपये लेकर फरार हो गए।
धामपुर थाने के गांव सरकथलसानी निवासी अमित चौहान पुत्र विरेंद्र सिंह ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि वह आलिव साईन म्यूचल बेनिफिट्स निधि कंपनी में कार्य करता था। कंपनी ने धामपुर क्षेत्र में लोगों के बचत, एफडी और आरडी खाते खोल रखे थे। जिसके लिए कंपनी उनसे कलेक्शन कराती थी। इसके बदले कंपनी ने इन लोगों से ब्लैंक चेक और सादे पेपरों पर हस्ताक्षर करा कर अपने पास रख रखे थे। इस कंपनी का रजिस्टर्ड कार्यालय हिमालयन कॉलोनी निकट तायल पेट्रोल पंप कोतवाली रोड नजीबाबाद तथा अन्य शाखाएं बिजनौर, भनेड़ा, कोतवाली, नहटौर व हल्दौर में भी संचालित थीं। इस कंपनी के डायरेक्टर रशीद अहमद पुत्र बाबू शेख, शकील अहमद पुत्र शौकीन निवासी 24 मयूर विहार सहस्त्रधारा रोड देहरादून, बृजपाल सिंह पुत्र जय सिंह निवासी ग्राम खुशियां की थाना किरतपुर जिला बिजनौर, अबरार अहमद पुत्र शकूर निवासी बटाईगामान थाना मंडावली जिला बिजनौर हैं।
यह लोग उनसे खाते की रकम को एकत्र कराते थे और अपने ऑफिस में जमा करवाते थे। सितंबर 2019 में आरोपी उपभोक्ताओं के करीब 16 करोड़ रुपये लेकर फरार हो गए। इन लोगों ने लगभग पांच कंपनियां इसी प्रकार की बना रखी हैं। एसएसआई अनुज कुमार तोमर ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद डायरेेेक्टर ब्रजपाल पुत्र जय सिंह को पुराना धामपुर से गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। आरोपी को रिमांड पर लेकर इस मामले में गहनता से पूछताछ होगी।